ब्रेकिंग
नरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना: मंगलवार को हो सकता है बड़ा ऐलान, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका; किसका कटेगा पत्ता?UP पुलिस ने शाहजहांपुर जाने से मुकेश सहनी को रोका, VIP चीफ का दावा- सरकार ने कराया हाउस अरेस्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा: नितिन गड़करी से करेंगे खास मुलाकात, बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तारभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: हथियारों की फॉरेंसिक जांच जारी, मोबाइल फोन से खुलेगा राज; पुलिस ने आम लोगों से मांगे वीडियोपटना कॉलेज के HOD पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, phD कराने का झांसा देकर केबिन में करते थे गंदी हरकत; दोनों तरफ से केसनरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना: मंगलवार को हो सकता है बड़ा ऐलान, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका; किसका कटेगा पत्ता?UP पुलिस ने शाहजहांपुर जाने से मुकेश सहनी को रोका, VIP चीफ का दावा- सरकार ने कराया हाउस अरेस्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा: नितिन गड़करी से करेंगे खास मुलाकात, बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तारभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: हथियारों की फॉरेंसिक जांच जारी, मोबाइल फोन से खुलेगा राज; पुलिस ने आम लोगों से मांगे वीडियोपटना कॉलेज के HOD पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, phD कराने का झांसा देकर केबिन में करते थे गंदी हरकत; दोनों तरफ से केस

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: जल्द कम होगा कोरोना के कारण बढ़ा हुआ किराया, ट्रेनों से स्पेशल टैग भी हटेगा, रेल मंत्री का एलान

DESK : देश में कोरोना संकट आने के बाद रेलगाडियों का बढा दिया गया किराया जल्द ही कम होगा. ट्रेनों का परिचालन सामान्य होगा और उन पर लगा स्पेशल ट्रेन का टैग भी हटेगा. रेल मंत्री अश्वि

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: जल्द कम होगा कोरोना के कारण बढ़ा हुआ किराया, ट्रेनों से स्पेशल टैग भी हटेगा, रेल मंत्री का एलान
Editor
3 मिनट

DESK : देश में कोरोना संकट आने के बाद रेलगाडियों का बढा दिया गया किराया जल्द ही कम होगा. ट्रेनों का परिचालन सामान्य होगा और उन पर लगा स्पेशल ट्रेन का टैग भी हटेगा. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ये घोषणा की है. कोरोना से पहले रेल टिकट पर जो छूट मिल रही थी वह भी बहाल हो जायेगी.


दो महीने में होगा फैसला

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेनों से स्पेशल टैग हटाए जाने और बढ़ा हुआ किराया कम करने की घोषणा की है. रेल मंत्री वैष्णव मंगलवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा के दौरे पर थे. उसी दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कोविड महामारी का प्रकोप कम होता जा रहा है और उसके साथ ही देश भर में ट्रेनों की आवाजाही भी कम होती जा रही है. ऐसे में सरकार कोरोना से पहले की स्थिति बहाल करने पर विचार कर रही है. अगले दो से ढाई महीने में ट्रेनों से स्पेशल टैग हट जाएगा. तब ट्रेन का बढ़ा हुआ किराया भी कम हो जायेगा.


पहले की तरह मिलेगी छूट

गौरतलब है कि कोरोना से पहले ट्रेन में अलग अलग वर्ग के लोगों को टिकट में छूट मिलती थी. कोरोना संकट के बाद सरकार सभी ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन के तौर पर चला रही है, ऐसे में ट्रेन किराये में मिलने वाले तमाम छूट भी बंद हैं. रेल मंत्री ने कहा कि यात्रियों को कोरोना काल से पहले की व्यवस्था के अनुरूप कम किराया चुकाना होगा. वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और विशेष श्रेणी के यात्रियों को पहले की तरह किराये में छूट मिलने लगेगी. रेल मंत्रालय तमाम पहलुओं पर विचार कर रहा है. 

हम आपको बता दें पिछले साल कोरोना के खतरे के कारण लॉकडाउन में ट्रेनों का परिचालन बंद हुआ था.उसके बाद जब ट्रेनों की आवाजाही शुरू हुई तो सरकार ने रेगुलर ट्रेन चलाने के बजाय स्पेशल ट्रेन चलाये. पिछले डेढ साल से सरकार सारी ट्रेन को स्पेशल ट्रेन के नाम पर चला रही है. स्पेशल ट्रेन के नाम पर यात्री किराये में काफी बढ़ोत्तरी भी कर दी गयी है. आलम ये है कि पैसेंजर ट्रेनों में तो पहले की तुलना में तीन गुणा ज्यादा किराया लिया जा रहा है.