ब्रेकिंग
शिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जानशिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जान

कोरोना का खौफ: घर के बाहर लगाया NO ENTRY का बोर्ड, 'ना मेरे घर आएं और ना हमें आने दिजिए'

DESK: देश में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण से लोग खासे परेशान हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोग सावधानी बरत रहे हैं और कोरोना के गाइडलाइन का पालन कर रहे है

कोरोना का खौफ: घर के बाहर लगाया NO ENTRY का बोर्ड, 'ना मेरे घर आएं और ना हमें आने दिजिए'
Santosh Singh
3 मिनट

DESK: देश में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण से लोग खासे परेशान हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोग सावधानी बरत रहे हैं और कोरोना के गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं। कोरोना के प्रकोप से आंध्रप्रदेश और तेलंगाना भी अछूता नहीं है। इस महामारी को देखते हुए रंगारेड्डी, मेडच्छल मलकाजगिरी के लोगों ने संक्रमण से बचाव का नया तरीका अख्तियार कर लिया है। कॉलोनी के लोगों ने एक नियम बनाया है जिसे कॉलोनी के सभी लोग फॉलो कर रहे हैं।

कोरोना का खौफ: घर के बाहर लगाया NO ENTRY का बोर्ड, 'ना मेरे घर आएं और ना हमें आने दिजिए'

दरअसल इस कॉलोनी में करीब 500 घर है जहां कुल ढाई हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। कोरोना को देखते हुए कॉलोनी के लोगों ने यह फैसला लिया की अब वे अपने-अपने घर के मेन गेट पर एक बैनर लगाएंगे और उस पर यह लिखेंगे की "कोरोना से यदि बचना है तो कृपया कर ना आप मेरे घर पर आइए और ना ही हम आपके घर आएंगे" 

कोरोना का खौफ: घर के बाहर लगाया NO ENTRY का बोर्ड, 'ना मेरे घर आएं और ना हमें आने दिजिए'


ऐसा करने से हम कोरोना की चेन को तोड़ने में सफल होंगे। ऐसे में कॉलोनी के हर एक घर में इस तरह के बैनर लगा दिए गये है जिसमें तेलुगु भाषा में लिखा गया है कि "कृप्या ना तो हमारे घर पर आएं और ना ही अपने घर पर हमें आने दें" लोगों का मानना है ऐसा करने से हम कोरोना के चेन तो तोड़ पाएंगे। और यदि ऐसा हुआ तो हम खुद को तो बचाएंगे ही साथ ही कॉलोनी के लोगों को भी बचा पाएंगे। घर में रहकर सरकार द्वारा बनाए गये गाइडलाइन का पालन करने की अपील की जा रही है। कॉलोनी के लोग भी इस फैसले को मानते हुए अपने-अपने घरों के आगे बैनर लगा रहे हैं। कई घरों में तो बैनर लग भी चुके है। जिसके बाद इलाके के लोगों का एक दूसरे के घर पर आवाजाही बंद हो गयी है। लोगों का मानना है कि जब तक कोरोना है बचकर रहना है। कोरोना भागेगा तब हम जरूर मिलेंगे और फिर नया सवेरा आएगा।