ब्रेकिंग
असिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेअसिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामने

कोरोना का कहर: हरियाणा में एक हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन, 3 मई से लॉकडाउन लागू

DESK: कोरोना की दूसरी लहर से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण से लोगों की मौतें हो रही है। राज्य में कोरोना की स्थिति को देखते हुए ओडिशा के

कोरोना का कहर: हरियाणा में एक हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन, 3 मई से लॉकडाउन लागू
Santosh Singh
3 मिनट

 DESK: कोरोना की दूसरी लहर से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण से लोगों की मौतें हो रही है। राज्य में कोरोना की स्थिति को देखते हुए ओडिशा के बाद अब हरियाणा सरकार ने भी लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। हरियाणा में 3 मई से संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया गया है। हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने यह ऐलान किया है। अनिल विज ने कहा कि एक हफ्ते के लिए हरियाणा में संपूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा। हालांकि इससे पूर्व ही सरकार ने 9 जिलों में वीकेंड लॉकडाउन लगाने की घोषणा की थी। तेजी से बढ़ते कोराना मामले को देखते हुए सरकार ने आज यह फैसला लिया।



 चौबीस घंटे में हरियाणा में 13,588 नए मरीज मिले थे वही कोरोना से 125 लोगों की मौत हुई थी। हरियाणा में अब तक 5 लाख एक हजार 566 मामले सामने आए हैं और 4 हजार 341 मरीजों की मौत हो चुकी है। हरियाणा में कुल एक्टिव केस एक लाख 2 हजार 516 है। राज्य में कोरोना की स्थिति को देखते हुए ओडिशा के बाद अब हरियाणा सरकार ने भी लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है।



ओडिशा सरकार ने भी लॉकडाउन का फैसला लिया

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर ओडिशा सरकार ने राज्य में 14 दिनों का लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। लॉकडाउन बुधवार (5 मई) की सुबह से बुधवार (19 मई) तक लागू रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं और हेल्थ सेवाओं को छूट दी गयी है। अपने जरूरी कार्यों को लेकर लोग  सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक घर से 500 मीटर के दायरे में निकल सकेंगे। बीते चौबीस घंटे में ओडिशा में कोरोना के 8015 नए मामले सामने आए हैं। फिलहाल 69453 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। कोरोना के अब तक 4,62,622 मामले सामने आए हैं। ओडिशा में अब तक 2068 मौतें हो चुकी है। कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए ओडिशा सरकार ने लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया।