ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

महिला ने जिस्म पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट, मौत से पहले लगाए मानसिक प्रताड़ना के आरोप

32 वर्षीय महिला ने आत्महत्या से पहले अपने हाथ-पैरों पर मेहंदी से कथित सुसाइड नोट लिखा। बेटे की मौत के बाद मानसिक प्रताड़ना के आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

मध्यप्रदेश न्यूज
जिस्म पर लिखे दिल के दर्द
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK:मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां 32 वर्षीया प्रीति वर्मा ने आत्महत्या से पहले अपने शरीर पर मेहंदी से कथित सुसाइड नोट लिखकर अपनी पीड़ा बयां की। महिला के हाथों और पैरों पर लिखे संदेशों ने पुलिस और फोरेंसिक अधिकारियों को भी हैरान कर दिया। घटना की तमाम बिन्दुओं की जांच में पुलिस जुटी है। 


घटना चौरई थाना क्षेत्र के चन्हियाखुर्द गांव की है। जहां के रहने वाले लखन वर्मा से 2013 में प्रीति वर्मा की शादी हुई थी। दंपति की एक 10 वर्षीय बेटी है। बताया जाता है कि कुछ समय पहले बीमारी के कारण उनके बड़े बेटे की मौत हो गई थी। बेटे की मौत के बाद प्रीति गहरे सदमे में चली गई थीं।


परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, बेटे की मौत के बाद प्रीति को घर में मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था। उन पर अपशकुनी और मनहूस जैसे ताने लगाए जाते थे। आरोप है कि बेटे की मौत का जिम्मेदार भी उन्हें ही ठहराया जाता था। पहले से बेटे को खोने के दुख में डूबी प्रीति के लिए यह मानसिक दबाव लगातार बढ़ता गया।


बताया जा रहा है कि प्रीति को आशंका थी कि यदि वह कागज पर सुसाइड नोट लिखेंगी तो उसे नष्ट कर दिया जाएगा या मोबाइल में रिकॉर्ड किया गया कोई संदेश मिटाया जा सकता है। इसी कारण उन्होंने अपने दोनों हाथों और पैरों पर मेहंदी से अपनी पीड़ा और कथित प्रताड़ना का विवरण लिख दिया। जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया, तब उनकी हालत इतनी गंभीर थी कि वह बयान देने की स्थिति में नहीं थीं, लेकिन उनके शरीर पर लिखे संदेश जांच का महत्वपूर्ण आधार बन गए।


चौरई थाना प्रभारी मोहन मर्सकोले ने बताया कि महिला के हाथों और पैरों पर लिखे गए हर शब्द की हाई-डेफिनिशन फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई है। इन तस्वीरों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है, ताकि यह पुष्टि की जा सके कि लिखावट महिला की ही है। पुलिस अब मामले में केवल परिजनों के बयान ही नहीं ले रही, बल्कि पति लखन वर्मा के मोबाइल फोन और डिलीट किए गए डिजिटल चैट्स की भी जांच कर रही है।

टैग्स