ब्रेकिंग
नाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहनाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजह

बुजुर्ग ने बेटे बेटियों के बदले कुत्ते के नाम पर कर दी संपत्ति, बेटे के व्यवहार से थे दुखी

DESK: एक बुजुर्ग किसान ने अपने संपत्ति बेटे और बेटियों के बदले अपने वफादार कुत्ते के नाम पर कर दी. यह हैरान करने वाला मामला मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा का है. यहां पर फिल्

बुजुर्ग ने बेटे बेटियों के बदले कुत्ते के नाम पर कर दी संपत्ति, बेटे के व्यवहार से थे दुखी
Manish Kumar
2 मिनट

DESK:  एक बुजुर्ग किसान ने अपने संपत्ति बेटे और बेटियों के बदले अपने वफादार कुत्ते के नाम पर कर दी.  यह हैरान करने वाला मामला मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा का है. यहां पर फिल्म एंटरटेनमेंट की कहानी रियल लाइफ में हुई है.

बेटे के व्यवहार से दुखी

छिंदवाड़ा के बारीबड़ा गांव के रहने वाले किसान के इस हैरान करने वाले फैसले के पीछे बुजुर्ग का दर्द भी गहरा है. उनका बेटा उनका ख्याल नहीं रखता है. उसके साथ ही उनके साथ मारपीट भी करता है. इससे दुखी होकर उन्होंने अपनी आधी संपत्ति अपने कुत्ते के नाम पर कर दी. आधी संपत्ति अपनी दूसरी पत्नी के नाम पर कर दिया. 

बुजुर्ग ने की थी दो शादी

बताया जा रहा है कि किसान ओम वर्मा ने दो शादियां की हैं. पहली शादी से उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है. दूसरी शादी से दो बेटियां हैं. अपनी संपत्ति का आधा हिस्सा ओम वर्मा ने दूसरी पत्नी के नाम किया है. बाकीआधा हिस्सा कुत्ते के नाम पर कर दिया. वह कुत्ते से बहुत प्यार करता है. किसान भी कुत्ते प्यार करते हैं. इसीलिए उसने अपनी वसीयत में बाकायदा लिख दिया है कि कुत्ता उसकी हर समय देखरेख और पूछ-परख करता है, जो भी व्यक्ति उनके मरने के बाद उसके कुत्ते जैकी का ध्यान रखेगा, वही उसके हिस्से की संपत्ति का हकदार होगा.