ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

एक बोरी सिक्का लेकर बेटी को स्कूटी दिलाने पहुंचा पिता, शोरूम के कर्मचारियों ने किया स्वागत

छत्तीसगढ़ के जशपुर में किसान बजरंग राम भगत ने अपनी बेटी के लिए स्कूटी खरीदने 1 बोरी में भरे ₹40 हजार के सिक्के लेकर शोरूम पहुंचे। किसान की मेहनत और बेटी के प्रति प्रेम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

छतीसगढ़
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दिल को छू लेने वाला वीडियो सामने आया है। यहां केसरा गांव के रहने वाले किसान बजरंग राम भगत अपनी बेटी चंपा के लिए स्कूटी खरीदने शोरूम पहुंचे। उनके हाथ में एक बोरी थी जिसमें पाई-पाई जोड़कर जमा किए गए ₹40 हजार के सिक्के भरे थे।


शोरूम पहुंचते ही किसान ने स्टाफ से कहा, “हम स्कूटी खरीदना चाहते हैं, इसके लिए सिक्के लेकर आए हैं, क्या हमें स्कूटी मिल जाएगी?” यह सुनकर शोरूम के कर्मचारी पहले तो चौंक गए, लेकिन फिर किसान की मेहनत और बेटी के प्रति प्यार देखकर सभी भावुक हो उठे। जैसे ही यह बात शोरूम मालिक को पता चली, उन्होंने किसान का गर्मजोशी से स्वागत किया। किसान ने सिक्कों के अलावा बाकी रकम नोटों में दी थी। शोरूम मालिक ने कहा, “उन्होंने अपनी मेहनत से जो सपना पूरा किया, उसे देखकर बहुत खुशी हुई।”


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि काउंटर पर ढेर सारे सिक्के रखे हुए हैं और कर्मचारी उन्हें गिन रहे हैं। वीडियो में एक महिला कर्मचारी कहती है, “एक किसान भाई पूरे परिवार के साथ आए थे, एक्टिवा लेकर गए हैं। पूरा एक बोरा सिक्का दिए हैं और खुशी-खुशी ‘हैपी दीवाली’ कहकर चले गए।”


एक अन्य वीडियो में किसान के परिवार के लोग सिक्के गिनते नजर आते हैं। उनके साथ तीन महिलाएं और दो पुरुष दिखाई देते हैं। किसान पिता की यह मेहनत और बेटी के प्रति प्रेम देखकर लोग भावुक हो रहे हैं, और यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।



टैग्स