ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

CBI Director: CBI चीफ की रेस में कौन है सबसे आगे? बैठक में नहीं बनी सहमति, पर्दे के पीछे क्या चल रहा है?

CBI Director: सीबीआई प्रमुख की नियुक्ति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच हुई अहम बैठक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी।

CBI प्रमुख, सीबीआई निदेशक, CBI Director, Prabhat Sood, PM Modi, Rahul Gandhi, CJI Sanjiv Khanna, CBI Appointment, सेवा विस्तार, IPS अधिकारी, CBI Chief, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो, CBI News, Breaking News
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

CBI Director: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के अगले निदेशक की नियुक्ति को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत के प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। हालांकि, बैठक में किसी भी नाम पर सहमति नहीं बन सकी, जिसके बाद मौजूदा निदेशक डी.पी. सूद को एक वर्ष का सेवा विस्तार दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।


नियुक्ति प्रक्रिया और बैठक का विवरण

CBI निदेशक की नियुक्ति केंद्र सरकार द्वारा गठित तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति की सिफारिश पर की जाती है, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री करते हैं। इसमें विपक्ष के नेता और भारत के मुख्य न्यायाधीश सदस्य होते हैं।


एक  रिपोर्ट के अनुसार, पैनल ने कुछ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों पर चर्चा की, लेकिन किसी पर भी आम सहमति नहीं बन पाई। अंततः सभी सदस्य, सिवाय राहुल गांधी के, मौजूदा निदेशक डी.पी. सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाने पर सहमत हुए। बैठक शाम 6:45 बजे शुरू हुई और 7:30 बजे तक चली।


राहुल गांधी ने जताई असहमति

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, राहुल गांधी सेवा विस्तार के पक्ष में नहीं थे। हालांकि, सरकार ने डी.पी. सूद को कार्यकाल विस्तार देने का पक्ष लिया है। उनके वर्तमान दो साल का कार्यकाल 25 मई 2025 को समाप्त हो रहा है।


कौन हैं डी.पी. सूद?

बता दे कि डी.पी. सूद कर्नाटक कैडर के 1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। CBI निदेशक बनने से पहले वे कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (DGP) के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने 25 मई 2023 को CBI के निदेशक का पदभार संभाला था।