ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

नये साल के जश्न के बीच पसरा मातम, कार से एक ही परिवार के 3 लोगों की डेड बॉडी मिलने से हड़कंप

MATHURA: नये साल के जश्न में पूरा देश सराबोर है. इसी बीच ख़बर यूपी के मथुरा से है, जहां यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक कार से तीन लोगों की डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया है. बताया

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

MATHURA: नये साल के जश्न में पूरा देश सराबोर है. इसी बीच ख़बर यूपी के मथुरा से है, जहां यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक कार से तीन लोगों की डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि तीनों मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं.


पुलिस ने कार के अंदर से एक पिस्टल भी बरामद की है. ख़बरों के मुताबि यमुना एक्सप्रेस-वे पर खड़ी एक कार में तीन लोगों की डेड बॉडी पड़़ी थी. वहीं गाड़ी में एक बच्चा भी गंभीर हालत में मिला, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक की पहचान गऊ घाट निवासी नीरज अग्रवाल, उनकी पत्नी नेहा अग्रवाल और बेटी धान्या अग्रवाल के रूप में हुई है. वहीं बेटे शौर्य अग्रवाल की हालत गंभीर है. मृतक नीरज अग्रवाल आभूषण व्यवसायी थे.


पुलिस की शुरुआती जांच में ये पता चला है कि कारोबार में घाटा और पारिवारिक कलह के कारण परिवार ने सुसाइड कर लिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से एक नोट भी बरामद किया है. फिलहाल पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, और पूरे मामले की तफ्तीश जारी है.