ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

कैब ड्राइवर ने महिला के साथ पार की बदसलूकी की हदें, गला दबाकर मारा थप्पड़..गाली देकर फेंका थूक

BENGALURU: बेंगलुरू में कैब ड्राइवर ने एक महिला के साथ बदसलूकी की हदें पार कर दी है. कैब ड्राइवर ने पहले महिला की स्कूटी जबरदस्ती रोक दी फिर उस पर हमला कर दिया. बीच सड़क आरोपी

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

BENGALURU: बेंगलुरू में कैब ड्राइवर ने एक महिला के साथ बदसलूकी की हदें पार कर दी है. कैब ड्राइवर ने पहले महिला की स्कूटी जबरदस्ती रोक दी फिर उस पर हमला कर दिया. बीच सड़क आरोपी ड्राइवर ने महिला का गला दबाया, उसे थप्पड़ मारा फिर गाली दी, हद तो तब हो गई जब आरोपी ने महिला पर थूक फेंका.


ये घटना बुधवार की है. पीड़‍ित महिला एक निजी कंपनी में फोटोग्राफर है. पीड़िता ने बताया कि ऑफिस से काम खत्‍म करने के बाद वो घर जा रही थी तभी रास्‍ते में एक कैब ने उसकी गाड़ी को पीछे से टक्‍कर मार दी. टक्कर मारने के बाद कैब ड्राइवर ने बेल्‍लंदूर झील तक उसका पीछा किया. फिर एक जगह पर ड्राइवर कार से बाहर आया और महिला के साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी.


पीड़िता ने बताया कि आरोपी ड्राइवर ने उसे गंदी-गंदी गालियां दी और उसे थप्‍पड़ मार दिया. विरोध करने पर ड्राइवर ने दोनों हाथों से पीड़िता का गला पकड़ा और दबाने लगा और उस पर थूक भी फेंका. पीड़‍िता ने किसी तरह खुद को ड्राइवर की चंगुल से छुड़ाया. मौके पर जब भीड़ जमा हो गई तब ड्राइवर भाग गया. महिला ने कैब ड्राइवर के खिलाफ बेल्‍लंदूर पुलिस स्‍टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.


टैग्स