ब्रेकिंग
YouTube देखकर पत्नी की कराई डिलीवरी, मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम CM सम्राट चौधरी पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा महंगा, सिवान से रूपेश तिवारी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 85 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत, बेटे-बहू पर हत्या और प्रताड़ना का आरोपपटना साइंस कॉलेज परिसर में बनेगा यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलानसऊदी अरब में अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की दर्दनाक मौतYouTube देखकर पत्नी की कराई डिलीवरी, मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम CM सम्राट चौधरी पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा महंगा, सिवान से रूपेश तिवारी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 85 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत, बेटे-बहू पर हत्या और प्रताड़ना का आरोपपटना साइंस कॉलेज परिसर में बनेगा यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलानसऊदी अरब में अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की दर्दनाक मौत

भीषण सड़क हादसा: चित्रकूट जा रही टूरिस्ट बस ट्रक में घुसी, ड्राइवर की मौत, 20 से ज्यादा श्रद्धालु घायल

DESK: देशभर में सड़क हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं. दिन प्रतिदिन हादसे बढ़ते ही जा रहे हैं. हादसों में हर रोज जानें जा रही हैं और लोग घायल हो रहे हैं. प्रशासन हाड़ों को रोकने के

भीषण सड़क हादसा: चित्रकूट जा रही टूरिस्ट बस ट्रक में घुसी, ड्राइवर की मौत, 20 से ज्यादा श्रद्धालु घायल
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

DESK: देशभर में सड़क हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं. दिन प्रतिदिन हादसे बढ़ते ही जा रहे हैं. हादसों में हर रोज जानें जा रही हैं और लोग घायल हो रहे हैं. प्रशासन हाड़ों को रोकने के लिए तमाम प्रयास कर रहे हैं लेकिन हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. 


इसी बीच बुंदेलखंड एक्सप्रेस से आ रही है जहां चित्रकूट जा रही श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस हाइवे पर खड़े खराब ट्रक में पीछे से जा घुसी. इस हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई. वही बताया जा रहा है 20 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए है. 


हादसे के बाद घायलों को मौदहा सीएचसी से जिला हॉस्पिटल रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार महोबा की सीमा में खन्ना के पास की है. घटना के बाद पहुंची पुलिस ने सभी को हॉस्पिटल पहुंचाया. जानकारी के अनुसार, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर शनिवार की सुबह करीब छह बजे खन्ना के पास टूरिस्ट बस हाइवे पर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई.


वही इस हादसे के बाद मौके पर ही चीख पुकारें मचने लगीं. घायलों को एंबुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां से गंभीर घायलों को जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है. वही हादसे में चालक प्रताप सिंह की जान चली गई.