ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

बजट सत्र से पहले PM का बयान- उज्जवल भविष्य के लिए जरूरी है सत्र, सबके प्रयास से मजबूत होगी नींव

DELHI: संसद का बजट सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि ये सत्र मजबूत नींव डालने वाला होगा. बजट सत्र शुरू होने से पीएम ने कहा है कि दूसरे कार्यकाल का

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI: संसद का बजट सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि ये सत्र मजबूत नींव डालने वाला होगा. बजट सत्र शुरू होने से पीएम ने कहा है कि दूसरे कार्यकाल का ये प्रथम सत्र है, ये सत्र दशक के उज्जवल भविष्य के लिए जरूरी है.


पीएम मोदी ने कहा कि कल नववर्ष का बजट पेश किया जाएगा. पीएम मोदी ने कहा कि इस सत्र में आर्थिक मसलों पर चर्चा होगी. पीएम ने उज्जवल भविष्य के लिए सत्र को मजबूती से चलाने की विपक्ष से अपील भी की है.


आपको बता दें कि कल संसद में बजट पेश होगा. वित्त मंत्री के तौर पर निर्मला सीतारमण का यह दूसरा बजट होगा. ये बजट सत्र इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि देश की आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर हुई है. मौजूदा वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर घटकर 4.5 फ़ीसदी के स्तर पर आ चुकी है जो 2014 के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर है. देश में बेरोजगारी की दर 6.1 फीसदी पर पहुंच गई है जिसके कारण सरकार भी दबाव में है.  इस लिहाज से बजट सत्र वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के लिए भी बेहद खास होगा.

टैग्स