ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पाकिस्तानी घुसपैठिया को BSF ने मार गिराया, एक पाक जासूस भी गिरफ्तार

सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पाकिस्तानी घुसपैठिये को भारत में घुसने से रोका लेकिन जब वो नहीं माना तब बॉर्डर पर ही मार गिराया। वही एटीएस ने एक पाकिस्तानी जासूस सहदेव सिंह गोहिल को धर दबोचा।

bihar
घुसपैठिए को BSF ने मार गिराया
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Gujarat: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने देर रात भारतीय सीमा में घुसते पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। शनिवार की सुबह में बीएसएफ ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि गुजरात के बनासकांठा जिले में एक संदिग्ध को भारतीय सीमा में घुसते देखा गया था।


 जब बीएसएफ के जवानों ने उसे रूकने के कहा तो वह नहीं रुका, जिसके बाद बीएसएफ के जवान को गोली चलानी पड़ गयी। बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद बॉर्डर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। इसके बावजूद पाकिस्तानी घुसपैठिये सीमा पार करने की कोशिश कर रहे हैं। यह कार्रवाई ऐसे वक्त में हुई है जब भारत की आतंकवाद रोधी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की लगातार सीमा पार की हरकतों के बाद सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 


वही कच्छ में एक पाकिस्तानी जासूस सहदेव सिंह गोहिल को गुजरात एटीएस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार पाकिस्तानी जासूस सहदेव सिंह गोहिल ने कच्छ सीमा के संवेदनशील क्षेत्रों की तस्वीरें खींचकर पाकिस्तान भेजी थीं। पाकिस्तानी जासूस की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मानी जा रही है। जिससे पूछताछ की जा रही है।  


टैग्स