ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

BJP विधायक के बाद उनकी पत्नी की भी कोरोना से मौत, बेटे की हालत नाजुक

DESK : देश भर में कोरोना अपना कहर बरपा रहा है. हर दिन रिकॉर्ड मामले सामने आने के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या में भी लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है. बीते दिनों उत्तर प्रदेश

BJP विधायक के बाद उनकी पत्नी की भी कोरोना से मौत, बेटे की हालत नाजुक
First Bihar
2 मिनट

DESK : देश भर में कोरोना अपना कहर बरपा रहा है. हर दिन रिकॉर्ड मामले सामने आने के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या में भी लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है. बीते दिनों उत्तर प्रदेश के लखनऊ पश्चिम से विधायक रहे सुरेश श्रीवास्तव की भी कोरोना से मौत हो गई थी. आज यानी रविवार को उनकी पत्नी मालती श्रीवास्तव ने भी दम तोड़ दिया है. मालती श्रीवास्तव भी कोरोना संक्रमित थी. 


बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही मालती श्रीवास्तव के पति और विधायक सुरेश श्रीवास्तव का कोरोना से निधन हुआ था. वहीं उनके बेटे सौरभ की हालत भी गंभीर बताई जा रही है. सौरभ अभी PGI में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज जारी है.मालती भी लखनऊ के PGI में भर्ती थीं, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.


जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले सुरेश श्रीवास्तव, उनकी पत्नी मालती श्रीवास्तव और बेटे सौरभ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. जिसमें इलाज के दौरान पति-पत्नी का निधन हो गया. वहीं बेटे सौरभ की हालत गंभीर है. बताया जा रहा है कि विधायक का ड्राइवर भी कोरोना संक्रमित था और उसका भी कुछ दिन पहले निधन हो चुका है.  


बता दें कि बीजेपी विधायक लंबे अरसे से जन सेवा में जुड़े हुए थे, वह बीजेपी के एक अनुभवी एवं कद्दावर राजनेता थे. सुरेश श्रीवास्तव युवा अवस्था से ही RSS से जुड़ गए थे.वह महानगर अध्यक्ष समेत बीजेपी कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर रहे और बाद में विधायक चुने गए.

टैग्स