ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bijapur Blast: नक्सलियों ने बख्तरबंद गाड़ी उड़ाई, आधा दर्जन से अधिक जवान के बलिदान की खबर

बीजापुर इलाके में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक कुटरु मार्ग पर जवानों की गाड़ी को उड़ दिया गया है.

Bijapur Blast
Bijapur Blast:
© google
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bijapur Blast: छत्तीसगढ़ के बीजापुर इलाके में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। कुटरु मार्ग पर नक्सलियों ने जवानों की बख्तरबंद गाड़ी को उड़ा दिया है। ब्लास्ट में 2 से ज्यादा जवानों के शाहीद होने की खबर आ रही है। फिलहाल नक्सली हमले की आधिकारिक पुष्टी नहीं है। रविवार को अबूझमाड़ इलाके में जवानों ने बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया था। इलाके की सर्चिंग के बाद फोर्स वापस अपने कौंप लौट रही थी। जवानों को वापस लेने के लिए बोलेरो पिकअप वाहन भेजी गई थी. इसी गाड़ी को नक्सलियों ने निशाना बनाया है। 


जानकारी के अनुसार डीआरजी के जवान नारायणपुर में मुठभेड़ के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बेदरे और करकेली के पास मुख्य सड़क पर नक्सलियों ने आईईडी धमाका हुआ। इस घटना में जवानों के वाहन के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। दंतेवाड़ा में अप्रैल 2010 में नक्सलियों ने सीआरपीएफ जवानों से भरे वाहन को आईईडी से उड़ा दिया था।


वहीं, इस घटना में 75 जवान शहीद हो गए थे। पिछले कुछ दिनों से सुरक्षाबलों द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई का बदला लेने के लिए नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों द्वारा वाहन को आईईडी से उड़ाने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबल की एक टीम मौके लिए रवाना हुई है। कई बार देखने में आया है कि नक्सली आईईडी धमाके के बाद फायरिंग भी करते हैं, लेकिन इस घटना में अभी तक ऐसी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।