ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar News: बिहार के स्टूडेंट ने कोटा में क्यों उठा लिया खौफनाक कदम? वजह तलाश रही पुलिस

Bihar News: कोटा कोचिंग हब से ज्यादा सुसाइड हब बना हुआ है, आएदिन छात्र-छात्राएं के आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। कोटा में एक बार फिर 17 साल का छात्र अपने आप को खत्म कर लिया है

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: कोटा कोचिंग हब से ज्यादा सुसाइड हब बना हुआ है, आएदिन छात्र-छात्राएं के आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। कोटा में एक बार फिर 17 साल का छात्र अपने आप को खत्म कर लिया है।  साथ ही अपने पीछे एक सुसाइड नोट भी छोड़कर गया। जहां एक ओर कोटा लगातार टॉपर स्टूडेंट की लाइन लगाता जा रहा है वहीं सुसाइड की संख्या भी बढ़ती जा रही है। 


दरअसल कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र स्थित एक हॉस्टल में छात्र ने सुसाइड कर लिया और एक नोट लिखकर गया है, जिसमें यह साफ लिखा है कि उसके सुसाइड का संबंध मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा से नहीं है। इसे निजी कारण बताते हुए एक आखिरी ख्वाहिश भी लिखी है। बताया जा रहा है कि छात्र बिहार का रहने वाला था।


बता दें कि कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र अधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि इस घटना की जानकारी उन्हें सुबह करीब 6 बजे लगी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हॉस्टल का कमरा खटखटाने पर जब कमरा नहीं खुला तो गेट को तोड़कर शव को बाहर निकाला। हॉस्टल में मौजूद बच्चों और संचालक ने बताया कि स्टूडेंट काफी देर से दरवाजा नहीं खोल रहा था, इसलिए सुसाइड का अंदेशा हुआ। 


पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया और आगे की जांच में जुट गई। वहीं, पुलिस ने छात्र के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है जिसमें लिखा है कि ‘सुसाइड के पीछे मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा का कोई संबंध नहीं है। इसका निजी कारण है और सभी से अपील है कि मेरा और मेरे परिवार वालों की पहचान उजागर न की जाए।’ बस इस आखिरी ख्वाहिश को सुसाइड नोट में लिखने के बाद उसने जान दे दी।