ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: बिहार के CRPF जवान की आत्महत्या से हड़कंप, बैरक में सर्विस रायफल से समाप्त की जीवन लीला

Bihar News: इस आत्महत्या के बाद से कैंप में हड़कंप मच गया है. किसी को यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर इस खौफनाक कदम के पीछे का कारण क्या रहा होगा. यह घटना गुरुवार सुबह की बतलाई जा रही है.

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: छत्तीसगढ़ के सुकमा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहाँ एक CRPF जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली है. बताया जा रहा है कि यह जवान बिहार का रहने वाला था. जिसका नाम मोहन शर्मा था. अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आखिर इस आत्महत्या के पीछे क्या वजह थी. घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया है.


गुरुवार को हुई इस घटना के बारे में जिस किसी ने भी सुना वह स्तब्ध रह गया. सभी के मन में बस यही सवाल है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के इस जवान ने आखिर अपनी जान क्यों ले ली? जानकारी के मुताबिक़ मोहन शर्मा CRPF हेडक्वार्टर चिकपाल में पोस्टेड थे. फिलहाल इस बारे में अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है कि इस घटना के पीछे क्या कारण था.


पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार सुबह CRPF 168 कंपनी के जवान मोहन शर्मा ने यह खौफनाक कदम तब उठाया जब वह अपनी बैरक में मौजूद थे. पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है. देखना होगा कि आने वाले समय में इस बारे में क्या अपडेट निकलकर सामने आता है. इस बात की आशंका जताई जा रही है कि या तो वह किसी पारिवारिक कारणों से परेशान होंगे या फिर किसी और प्रकार के दवाब से जूझ रहे होंगे.


सभी के मन में बस यही सवाल चल रहा है कि आखिर ऐसा क्यों किया गया. अब देखना होगा कि आगे इस बारे में क्या जानकारी निकलकर सामने आती है. बता दें कि इस तरह के मामले पिछले कुछ महीनों में कई बार देखने को मिले हैं. जहाँ किसी जवान ने अलग-अलग कारणों से अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली हो.