ब्रेकिंग
बिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल ‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल ‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्स

बीच चौराहे 16 साल की लड़की की लगी बोली, जिस्म को छूती रही बेशर्म भीड़, 80 साल तक के बुड्ढ़े भी खरीदने को थे बेताब

BULANDSHAHR: महिलाओं पर हो रहा अत्याचार खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. एक लड़की के साथ जुर्म की ऐसी घिनौनी वारदात हुई है, जिसे सुनकर आपकी आंखें शर्म से झुक जाएंगी. बीच चौ

FirstBihar
Khushboo Gupta
3 मिनट

BULANDSHAHR: महिलाओं पर हो रहा अत्याचार खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. एक लड़की के साथ जुर्म की ऐसी घिनौनी वारदात हुई है, जिसे सुनकर आपकी आंखें शर्म से झुक जाएंगी. बीच चौराहे पर एक 16 साल की लड़की की बोली लगाई गई और बेशर्म भीड़ तमाशबीन बनी देखती रही.


बीच चौराहे लड़की की लगी बोली

पूरा मामला यूपी के बुलंदशहर की है, जहां अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में बीच चौराहे पर एक 16 साल की लड़की की बोली लगाई गई. शादी के लिए लड़की को खरीदने के लिए 20 साल से लेकर 80 साल की उम्र तक के लोग जुटे थे. 50 हजार रुपये से लड़की की बोली शुरू हुई. बोली में आए लोगों का नंबर जैसे-जैसे आता, बेशर्म लोग लड़की के जिस्म को अश्लीलता के साथ छूते फिर उसका दाम लगाते. इस दौरान न तो किसी के आंखों में शर्म थी ना ही लड़की के लिए फिक्र. लड़की रोती रही..शर्म से झेंपती रही लेकिन भीड़ तमाशबीन बनी रही.


अधिकतम कीमत 80 हजार रुपये लगी 

बोली लगाने वालों की लाइन में 20 साल से 80 साल तक के लोग शामिल थे. एक व्यक्ति ने 16 साल की लड़की की अधिकतम कीमत 80 हजार रुपये लगाई थी, तभी पुलिस पहुंच गई. जिसके बाद मौके पर भगदड़ मची और कई खरीदार भाग गए. 2 महिलाओं समेत 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.


सौतेली मां ने लड़की को बेचा था 

पुलिस ने बताया कि झारखंड के रांची की रहने वाली 16 साल की लड़की की मां का करीब एक साल पहले देहांत हो गया था. उसकी सौतेली मां ने रांची के पिसका नगरी नारो बस्ती की रहने वाली कलावती नाम की एक महिला को उसे 50 हजार रुपये में बेच दिया. कलावती किशोरी को लेकर नौरंगाबाद गांव में पहुंची. जिसके बाद पूरे गांव में किशोरी के बिकने की खबर फैलाई गई और बीच सड़क ही लड़की की बोली लगने लगी. फिलहाल पुलिस ने लड़की को रेस्क्यू कर लिया है. पूरे मामले की जांच जारी है.




टैग्स