ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, कई लोग घायल, खड़े ट्रक से हुई ट्रैवलर की टक्कर

DESK: बड़ी खबर महाराष्ट्र से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया ग

भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, कई लोग घायल, खड़े ट्रक से हुई ट्रैवलर की टक्कर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: बड़ी खबर महाराष्ट्र से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। ट्रैवलर पर सवार होकर सभी लोग सैलानी बाबा के दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में खड़े ट्रक से बस की जोरदार टक्कर हो गई। घटना छत्रपति संभाजीनगर में समृद्धि एक्सप्रेसवे की है।


जानकारी के मुताबिक, नासिक से श्रद्धालुओं का जत्था बुलढाणा स्थित सैलानी बाबा दरगाह पर दर्शन करने के बाद जब सभी लोग वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नागपुर-मुंबई हाईवे पर वैजापुर जंबरगांव शिवरा में तेज रफ्तार ट्रैवलर गाड़ी की टक्कर सड़क किनारे खड़े ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक समेत 12 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।


हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और मामले के छानबीन में जुट गई है।