ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

देखते ही देखते भरभराकर गिरी छत, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत, मौके पर मची अफरा तफरी

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से आ रही है, जहां बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक मकान की छत गिरने से उसमें दबकर एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। मृ

देखते ही देखते भरभराकर गिरी छत, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत, मौके पर मची अफरा तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से आ रही है, जहां बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक मकान की छत गिरने से उसमें दबकर एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में पति-पत्नी और तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है। घटना आलमबाग में रेलवे कॉलोनी की है।


मृतकों की पहचान 40 वर्षीय सतीश चंद्र, उनकी 35 वर्षीय पत्नी सरोजनी देवी, 13 साल का हर्षित, 10 वर्ष की हर्षिता और पांच साल के मासूम अंश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह उस वक्त मकान की छत भरभराकर गिर गई जब सभी लोग कमरे में मौजूद थे। छत के मलने के नीचे सभी दब गए।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम ने जबतक सभी को मलबे से बाहर निकाला परिवार के पांचों सदस्यों की मौत हो चुकी थी। एक साथ पांच लोगों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वहीं इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।