ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, एसएसबी और फुलकाहा पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

नेपाल में राजनीतिक उथल-पुथल को देखते हुए अररिया जिले के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में एसएसबी और फुलकाहा पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। सुरक्षा बलों ने स्थानीय लोगों को सतर्क और भयमुक्त रहने का संदेश दिया।

बिहार
फ्लैग मार्च
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARARIA: पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में जेन-जी के प्रदर्शन के बाद राजनीतिक उथल पुथल को लेकर भारतीय सुरक्षा एजेंसी को हाई अलर्ट किया गया है।भारत-नेपाल सीमा पर जहां सरहद की सुरक्षा में एसएसबी के जवान पूरी तरह से मुस्तैद हैं।वहीं सीमावर्ती क्षेत्र के थाना के पुलिस अधिकारी भी मुस्तैदी से लगा है।


नेपाल में विधि व्यवस्था के गहराए संकट के बीच फुलकाहा थाना पुलिस और एसएसबी के जवानों के द्वारा बुधवार संध्या भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।यह फ्लैग मार्च फुलकाहा थानेदार रोहित कुमार और एसएसबी  सहायक कमांडेंट अर्जुन अदनूर के नेतृत्व में निकाला गया।फ्लैग मार्च फुलकाहा अटल चौक से निकलकर गांधी चौक,नया टोला,थाना चौक तक निकाला गया और भारतीय सीमा क्षेत्र के लोगों से किसी तरह के पजल नहीं होने की हिदायत दी गई।


नेपाल के घटनाक्रम के बाद भारतीयों में भयमुक्त वातावरण का निर्माण करने को लेकर निकले फ्लैग मार्च में एसएसबी के सहायक कमांडेंट अर्जुन अदनूर,एएसआई अतनु डोलूई,हेड कांस्टेबल सुमन कुमार सिंह,विजय सिंह,जवान अनिल कुमार,रौशन कुमार झा,देवेंद्र,अमित राज,संतोष यादव,देवेंद्र चकना,फुलकाहा थानाध्यक्ष रोहित कुमार,एसआई नीतू कुमारी,एएसआई प्रदीप कुमार भारती सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

टैग्स