ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

भजन गायक अजय पाठक और उनके पूरे परिवार का कत्ल, घर में मिली 3 लाशें, अगवा बेटे की भी मिली अधजली डेड बॉडी

SHAMLI: एक ओर लोग नये साल के जश्न में डूबे हैं वहीं दूसरी ओर भजन गायक अजय पाठक का पूरा परिवार खत्म हो गया है. साल 2019 के आखिरी दिन फेमस भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी और

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

SHAMLI: एक ओर लोग नये साल के जश्न में डूबे हैं वहीं दूसरी ओर भजन गायक अजय पाठक का पूरा परिवार खत्म हो गया है.  साल 2019 के आखिरी दिन फेमस भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी और बेटी की घर में ही धारदार हथियार से हत्या कर दी गई.


तीनों का शव घर के कमरे में बंद मिला. अजय पाठक के बेटे का भी अपहरण कर लिया गया था, पुलिस ने अगवा बेटे का अधजला शव हरियाणा के पानीपत से आज बरामद किया है. वहीं हत्या की इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है.


भजन गायक अजय पाठक पॉश पंजाबी कालोनी रेलपार में अपनी पत्नी स्नेहलता, बेटी वसुंधरा और बेटे भागवत के साथ रहते थे. मंगलवार को अजय पाठक और उनके परिवार का कोई भी सदस्य घर या मोहल्ले में दिखाई नहीं दिया. शाम के समय पड़ोसियों ने जब घर में जाकर देखा तो मेन गेट का छोटा दरवाजा खुला था.  लोग जब ऊपर पहुंचे तो वहां गेट पर ताला लगा मिला. ताला तोड़कर देखा तो अंदर अजय पाठक, पत्नी और बेटी के खून से लथपथ शव पड़े थे. हत्यारे ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए. हत्या किसने और क्यों की, पुलिस इसकी जांच कर रही है.


टैग्स