ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

पियक्कड़ पिता से परेशान थी बेटी, पीट-पीटकर कर उतार दिया मौत के घाट

AJMER: पिता के दारू पीने की आदत से एक बेटी इतनी परेशान हो गई कि उसने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया. घटना राजस्थान के अजमेर की है. पुलिस ने बताया कि अशोक कुमार दुबे नाम के

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

AJMER: पिता के दारू पीने की आदत से एक बेटी इतनी परेशान हो गई कि उसने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया. घटना राजस्थान के अजमेर की है. पुलिस ने बताया कि अशोक कुमार दुबे नाम के व्यक्ति को शराब पीने की बुरी लत्त थी. पिछले कुछ दिनों से काम छोड़ दारू के नशे में टल्ली होकर वो घर पर ही बैठा रहता था. जिससे नाराज होकर बेटी ने उसका कत्ल कर दिया.


पुलिस ने बताया कि अशोक कुमार दुबे पिछले कुछ दिनों से ज्यादा शराब पीने के कारण काम पर नहीं जा रहा था. इसी बात से नाराज होकर बेटी रागिनी ने शराब के नशे में सो रहे अपने पिता को पीट-पीट कर मार दिया और शव को घर के बाहर रख दिया. 


आरोपी रागिनी का ससुराल अजमेर में ही है. रागिनी का एक 10 साल का बेटा भी है जो रागिनी के साथ ही रहता था. मृतक अशोक एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था. मृतक की पत्नी और बेटे का देहांत हो चुका है. उनकी दो बेटियां थी. दोनों ही बेटियां शादीशुदा है और पिछले कुछ समय से पिता के घर में उनके साथ ही रह रही थी. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है.


टैग्स