ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

प्राइवेट स्कूल में हैरान करने वाली घटना: प्रिंसिपल ने 5वीं के छात्र को PVC पाइप से पीटा, खून से लथपथ हुआ बच्चा

प्राइवेट स्कूल में प्रिंसिपल ने 5वीं के छात्र को PVC पाइप से बेरहमी से पीटा। बच्चा खून से लथपथ हो गया। मां ने FIR दर्ज कराई। स्कूल प्रशासन पर धमकी देने और मामले को दबाने का आरोप लगा।

बैंगलुरू
स्कूल के प्रिसिंपल की करतूत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बेंगलुरु के एक प्राइवेट स्कूल में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां सेंट मैरी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल पर 5वीं के छात्र को PVC पाइप से बुरी तरह पीटने का आरोप लगा है। पीड़ित बच्चे की मां दिव्या शंकर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 


पीड़ित बच्चे की मां ने बताया कि घटना 14 अक्टूबर की शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच की है जब प्रिंसिपल राकेश कुमार ने उनके 9 वर्षीय बेटे नयन गौड़ा पर पाइप से कई बार वार किया। हमले के दौरान बच्चा बुरी तरह घायल हो गया और खून से लथपथ हो गया।


शिकायत के अनुसार, जब डरा हुआ बच्चा भागने की कोशिश कर रहा था, तो टीचर चंद्रिका ने उसे पकड़ लिया और प्रिंसिपल ने पीटना जारी रखा। इस दौरान स्कूल मालिक विजय कुमार भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने कोई हस्तक्षेप नहीं किया। होयसलानगर निवासी बच्चे की मां दिव्या शंकर ने बताया कि उनका बेटा न केवल शारीरिक रूप से घायल हुआ है, बल्कि मानसिक रूप से भी गहरे सदमे में है।


घटना के बाद जब दिव्या ने स्कूल मैनेजमेंट से शिकायत की, तो उन्हें धमकी दी गई कि ज्यादा सवाल न पूछें और ट्रांसफर सर्टिफिकेट लेकर स्कूल छोड़ दें। इसके बाद उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज कराया और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि बच्चे का मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा और स्कूल के CCTV फुटेज की जांच चल रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स