ब्रेकिंग
असिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेअसिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामने

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: अंतिम चरण का मतदान जारी, शाम साढ़े छह बजे तक होगा मतदान, 2 मई को वोटों की गिनती

DESK: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के आठवें व अंतिम चरण का मतदान आज जारी है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। 2 मई को चुनाव के नतीजे घोषित किए ज

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: अंतिम चरण का मतदान जारी, शाम साढ़े छह बजे तक होगा मतदान, 2 मई को वोटों की गिनती
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के आठवें व अंतिम चरण का मतदान आज जारी है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। 2 मई को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएगे। 4 जिलों की 35 विधानसभा सीटों पर आज मतदान सुबह से ही जारी है। मालदा, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और कोलकाता उत्तर में वोटिंग जारी है। बंगाल में 7 चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके है और आज अंतिम व आठवें चरण का मतदान हैं।



इसे लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गये हैं। केंद्रीय सुरक्षा बल की 753 कंपनियां तैनात की गयी हैं। सबसे अधिक कंपनी बीरभूम जिला में तैनात की गई है। वहीं मुर्शिदाबाद में 212, मालदा में 110 व कोलकाता उत्तर में 95 कंपनियां तैनात की गयी है। अंतिम चरण में मालदा में 6, मुर्शिदाबाद में 11, कोलकाता उत्तर में 7 और बीरभूम में 11 सीटों पर हो रहे मतदान में 283 उम्मीदवारों का फैसला होगा। अंतिम चरण में कुल 84,77,728 मतदाता हैं जिसमें 43,55,835 पुरुष और 41,21735 महिलाएं और ट्रांसजेंडर 158 मतदाता हैं। 



बंगाल में आज अंतिम चरण का मतदान जारी है जो शाम साढ़े छह बजे तक होगा। अंतिम चरण के मतदान में तृणमूल कांग्रेस, बसपा और बीजेपी ने 11-11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं जबकि माकपा-4,कांग्रेस-3,एआइएफबी-2 और आरएसपी-1 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. मुकाबले में चार निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं।