Bihar food safety : मोकामा शादी रिसेप्शन में सड़े हुए पनीर-रसगुल्ला से 500 लोग बीमार, खाद्य विभाग ने जारी की जांच रिपोर्ट Bihar News: बारात से लौट रही कारों की आपस में भीषण टक्कर, एक की मौत; कई गंभीर रूप से घायल Bank Escort Service Bihar : अब बैंक से 50 हजार से अधिक राशि निकालने पर पुलिस देगी घर तक सुरक्षा, शुरू हुई नई पहल Bihar News: बिहार से दिल्ली के बीच आज से विशेष ट्रेनों का परिचालन, इन जिलों के लोगों को बड़ी राहत Bihar teacher attendance fraud : पुरानी फोटो से अटेंडेंस बनाने वाले शिक्षक हो जाएं सतर्क, शिक्षा विभाग ने DEO को लिस्ट तैयार करने का आदेश दिया Bihar ADR report: अनंत सिंह से मनीष कश्यप तक, कई दिग्गजों पर गंभीर केस, ADR ने उठाए सवाल; दलों ने नहीं बताया टिकट देने का कारण Vande Bharat Sleeper Train : देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दिसंबर में शुरू, दिल्ली–पटना के बीच तेज रफ्तार नाइट जर्नी का मिलेगा नया अनुभव बिहार में ठंड का सितम शुरू: पछुआ हवा ने बढ़ाई शीतलहर की आशंका, तापमान में जबरदस्त गिरावट Bihar Crime News: 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले तीन अपराधी अरेस्ट, बिहार पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई Bihar News: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर के बाद चाय दुकान में घुसा तेज रफ्तार हाइवा, बाल बाल बची लोगों की जान
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 30 Jan 2025 09:30:37 PM IST
रेल मंत्री की पीसी - फ़ोटो GOOGLE
delhi: रेल प्रशासन द्वारा मौनी अमावस्या के दिन संगम में स्नान कर घर वापसी करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रयागराज के विभिन्न स्टेशनों से 364 आउटवर्ड गाड़ियों का परिचालन किया गया। प्रयागराज महाकुम्भ के दौरान किसी एक दिन में चलाई गई रेल गाड़ियों का यह नया कीर्तिमान है। साथ ही इस अवधि में रेलवे द्वारा 77 इंवर्ड गाड़ियों का परिचालन भी किया गया। आउटवर्ड गाड़ियों में 142 नियमित और 222 महाकुंभ मेला विशेष गाड़ियां शामिल रहीं। मीडिया से बातचीत करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बात की जानकारी दी।
नई दिल्ली में प्रेस संवाददाताओं से बातचीत करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मौनी अमावस्या के दिन 364 ट्रेन प्रयागराज से चलाई गई। रेलवे की सभी वरिष्ठ अधिकारियों की टीम रेल भवन स्थित वार रूम से पूरे सिचुएशन की रियल टाइम मॉनिटरिंग कर रही हैं, राज्य सरकार के साथ निरंतर समन्वय करके गाड़ियों का परिचालन किया जा रहा है। तीनों रेलवे जोन के GM और रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष श्रद्धालुओं को उनके घर तक पहुंचाने के लिए लगे हुए हैं और मेला प्रशासन एवं राज्य सरकार के संपर्क में है। उन्होंने संगम स्नान के लिए आए सभी श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। रेलवे द्वारा यात्रियों के लिए बड़े-बड़े होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं जहां बैठकर अपने क्षेत्र की गाड़ी की प्रतीक्षा करें। उसके बाद प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार गाड़ी पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पर प्रस्थान करें।
रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक, सूचना एवं प्रसार दिलीप कुमार ने बताया कि इस दिन इनवर्ड एवं आउटवर्ड मिलाकर उत्तर मध्य रेल द्वारा 280 गाड़ियों का परिचालन किया गया जबकि पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा 73 गाड़ियों का एवं उत्तर रेलवे द्वारा 88 गाड़ियों का परिचालन किया। उत्तर मध्य रेल द्वारा सबसे अधिक 157 महाकुंभ मेला विशेष गाड़ी का परिचालन किया गया। उत्तर रेलवे ने 28 और पूर्वोत्तर रेलवे ने 37 गाड़ियों का परिचालन किया। मेला की पूर्ण अवधि में रेलवे द्वारा लगभग 13,450 गाड़ियों के परिचालन की योजना बनाई गई है जिसमें 10,028 नियमित गाड़ियां और 3400 से अधिक विशेष गाड़ियों का परिचालन शामिल है। अब तक 1900 से अधिक विशेष गाड़ियों का परिचालन किया जा चुका है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि सारी गाड़ियों का परिचालन योजनानुसार किया जा रहा है। पूर्व दी गई सूचना के आलोक में कुछ गाड़ियों को मार्ग परिवर्तित करके चलाया जा रहा है जबकि कुछ गाड़ियों का टर्मिनल स्टेशन प्रयागराज की जगह सूबेदारगंज किया गया है।