ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

BIHAR: आर्थिक तंगी और बीमारी से परेशान पूर्व मुखिया ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

बगहा के चौतरवा थाना क्षेत्र में पूर्व मुखिया अरविंद लाल श्रीवास्तव ने बीमारी और आर्थिक तंगी से परेशान होकर पहले पत्नी को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से दो बंदूक और एक सुसाइड नोट मिला है।

Bihar
इलाके में मचा हड़कंप
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BAGAHA: पश्चिचम पंचारण के बगहा में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसने इलाके में सनसनी फैलाकर रख दी है। इस घटना से हर कोई हैरान है. दरअसल आर्थिक तंगी और बीमारी से परेशान होकर पूर्व मुखिया ने पहले पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी फिर खुद को भी गोली मार ली। 


घटना बगहा के चौतरवा थाना क्षेत्र के रायबारी महुअवा डीह टोला की है। जहां मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक घटना हुई। जहां 65 साल के पूर्व मुखिया अरविंद लाल श्रीवास्तव आर्थिक तंगी और बीमारी से परेशान होकर पहले 60 साल की पत्नी आशा देवी की गोली मारकर हत्या कर दी फिर खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। 


जल्दबाजी में अंतिम संस्कार

घटना की खबर अगले दिन आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने दोनों शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जिससे कई अहम सुराग मिट गए। जब पुलिस को किसी तरह इस बात का पता चला तो घटनास्थल पर पहुंच गयी लेकिन उनके वहां पहुंचने से पहले ही शवों का दाह संस्कार हो चुका था। इस मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच की जा रही है। 


दो बंदूक और सुसाइड नोट बरामद

मृतक के घर की पुलिस ने जब तलाशी ली तब वहां से दो बंदूक और एक सुसाइड नोट बरामद किया गया। सुसाइड नोट में पूर्व मुखिया ने बीमारी और आर्थिक तंगी को आत्महत्या का कारण बताया। सुसाइड नोट को फोरेंसिंक जांच के लिए भेजा गया है। 


350 बीघा जमीन गई, फिर कैंसर ने तोड़ा

इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व मुखिया के पास 350 बीघा जमीन थी। जो नदी में बह गई। इसके बाद उन्हें कैंसर हो गया और इलाज में काफी पैसा खर्च हुआ। इससे वे मानसिक रूप से टूट गए। शायद इसलिए उन्होंंने इतना बड़ा कदम उठा लिया। इस घटना से ग्रामीण भी हैरान हैं। वही परिजन काफी सदमे में हैं। इस घटना को कुछ लोग मानसिक तनाव का नतीजा मान रहे हैं। एक साथ गांव में दो लोगों की मौत से पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट