ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

BIHAR: सीतामढ़ी में इंटर छात्र को सिर में गोली, हालत नाजुक, आपसी विवाद में चली गोली

सीतामढ़ी में इंटर के छात्र को सिर में गोली मार दी गई। घटना आपसी विवाद की बताई जा रही है। छात्र की हालत गंभीर है और पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

Bihar
जांच में जुटी पुलिस
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी के मेहसौल थाना क्षेत्र के कारगिल चौक स्थित शिव मंदिर के पीछे राजोपट्टी में गुरुवार की शाम आपसी विवाद के दौरान एक इंटर का छात्र गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र की पहचान सहियारा थाना क्षेत्र के मौदह गांव वार्ड नंबर 10 निवासी विजय महतो के 17 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार के रूप में की गई है, जो इंटर में साइंस का छात्र है और कोचिंग की तैयारी के लिए सीतामढ़ी में किराए पर रह रहा था।


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल छात्र को उसके साथियों ने रिंग बांध स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर वरुण कुमार ने बताया कि उसे सिर के बाएं हिस्से में गोली लगी है और उसकी स्थिति गंभीर है। उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।


घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ रामकृष्ण और मेहसौल थानाध्यक्ष फैराज हुसैन दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है, वहीं छात्र के साथियों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन आपसी विवाद को लेकर गोली चलने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।

टैग्स