ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

नये साल पर सरकार की ओर से लड़कियों को 'गोल्ड गिफ्ट', इस राज्य की हर दुल्हन को मिलेगा 10 ग्राम सोना

DELHI: नये साल में असम की लड़कियों को राज्य सरकार बड़ी सौगात देने जा रही है. 1 जनवरी 2020 से असम की दुल्हनों को सरकार 10 ग्राम सोना देगी. असम सरकार ‘अरुंधति स्वर्ण योजना

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI: नये साल में असम की लड़कियों को राज्य सरकार बड़ी सौगात देने जा रही है. 1 जनवरी 2020 से असम की दुल्हनों को सरकार 10 ग्राम सोना देगी. असम सरकार ‘अरुंधति स्वर्ण योजना’  के तहत दुल्हन को 10 ग्राम सोना गिफ्ट में देगी.


राज्य सरकार ने इसकी घोषणा कुछ दिन पहले की थी. इस स्कीम को असम में 1 जनवरी 2020 से लागू कर दिया जाएगा. वहीं इस योजना का लाभ उठाने के लिए सरकार की तरफ से कुछ शर्तें भी रखी गई हैं.  इन शर्तों के मुताबिक शादी के वक्त लड़की की उम्र कम से कम 18 साल और लड़के की 21 साल होनी चाहिए. लड़की ने कम से कम 10वीं तक की पढ़ाई की हो. इस योजना का लाभ उठाने के लिए स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 के तहत दुल्हन की शादी का रजिस्ट्रेशन होना भी जरूरी है.


इस स्कीम का फायदा उन्हीं को मिलेगा जिसके परिवार की सालाना आय 5 लाख रुपये से कम हो, वहीं इस योजना का लाभ लड़की की पहली बार शादी पर ही मिलेगा. इस स्कीम के तहत लाभार्थी को सोने के गहने सीधे तौर पर नहीं दिये जाएंगे. शादी के रजिस्ट्रेशन और उसके वेरिफिकेशन के बाद 30,000 रुपये दुल्हन के बैंक अकाउंट में जमा किए जाएंगे. पैसे अकाउंट में आने के बाद लड़की को सोने की खरीद की रसीद सरकार को देनी होगी. खाते में आये पैसों का इस्तेमाल दुल्हन किसी और चीज पर नहीं कर सकेगी.