ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

अर्जुन के प्यार में मुस्लिम से हिंदू बनी मुस्कान, धर्म का बंधन तोड़ मंदिर में रचाई शादी

DESK: प्यार जब सच्चा हो तो धर्म और जाति उसके आड़े नहीं आती। उत्तर प्रदेश के बरेली से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां हिंदू लड़के से प्यार करने वाली मुस्लिम लड़की ने इश्क को अंजा

अर्जुन के प्यार में मुस्लिम से हिंदू बनी मुस्कान, धर्म का बंधन तोड़ मंदिर में रचाई शादी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: प्यार जब सच्चा हो तो धर्म और जाति उसके आड़े नहीं आती। उत्तर प्रदेश के बरेली से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां हिंदू लड़के से प्यार करने वाली मुस्लिम लड़की ने इश्क को अंजाम तक पहुंचाया। मुस्लिम लड़की ने अपना धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया और मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से खुशी खुशी सात फेरे लिये।


दरअसल, प्रेमी अर्जुन सागर और प्रेमिका मुस्कान बदायूं जिले के गोराई गांव के रहने वाले हैं। दोनों ने दो अलग धर्म के होने के बावजूद शादी के बंधन में बंध गए। अर्जुन सागर अक्सर मुस्कान के गांव अपने रिश्तेदार के घर आता था। मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा तो बाद प्रेम प्रसंग तक पहुंच गई। दोनों एक दूसरे से दिलो जान से प्यार करने लगे।


दोनों शादी करना चाह रहे थे लेकिन धर्म दोनों के एक होने में बाधक बन रहा था लेकिन दोनों ने धर्म का बंधन तोड़ दिया और बरेली के अगस्त मुनि आश्रम में शादी रचा ली। अर्जुन और मुस्कान ने बताया कि दोनों पछले चार साल से एक दूसरे से प्यार कर रहे थे। दोनों ने अपने परिवारों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी रचाई है। ऐसे में दोनों ने परिवार वालों से जान का खतरा बताया है और सुरक्षा की गुहार लगाई है। 



टैग्स