ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Pahalgam Attack: पाकिस्तान के खिलाफ भारत का एक और स्ट्राइक, बगलिहार बांध से चिनाब नदी का पानी रोका

Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ लगातार सख्त फैसले ले रही है. सिंधु जल समझौता को सस्पेंड करने के बाद भारत ने चिनाब नदी के जल को पाकिस्तान जाने से रोक दिया है.

Pahalgam Attack
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने 26 भारतीय की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस घटना के पीछे पाकिस्तान की साजिश का खुलासा होने के बाद भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ लगातार सख्त फैसले ले रही है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और स्ट्राइक किया है। भारत ने बगलिहार बांध से चिनाब नदी के पानी को पाकिस्तान जाने से रोक दिया है।


दरअसल, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने 65 साल पुराने सिंधु जल समझौते को सस्पेंड कर दिया था। इसके साथ ही साथ भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई ऐसे बड़े फैसले लिए हैं जिससे पाकिस्तान की कमर टूट गई है। भारत कूटनीतिक तौर पर पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए लगातार कदम उठा रहा है। भारत सरकार ने अब चिनाब नदी पर बने बगलिहार बांध से पाकिस्तान की तरफ जाने वाले पानी के प्रवाह को रोक दिया है।


इसके बाद झेलम नदी पर किशनगंगा बांध से भी पाकिस्तान के पानी को रोकने की तैयारी चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, रामबन बगलिहार और किशनगंगा हाइड्रो पावर डैम के जरिए भारत अपनी तरफ से पानी छोड़ने के टाइम को रेगुलेट कर सकता है। 


इन बांधों के जरिए पाकिस्तान को पहुंचने वाले पानी को बिना किसी सूचना के कम और अधिक किया जा सकता है। जानकारों का मानना है कि चिनाब का पानी कम होने से पाकिस्तान में कृषि और पर्यावरण पर गहरा असर पड़ेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता