ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

अखिलेश यादव को हुआ कोरोना, योगी के मंत्री भी पॉजिटिव पाए गए

DESK : उत्तर प्रदेश में करुणा की दूसरी लहर ने कहर बरपा रखा है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने करीबी अधिकारियों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद सेल्फ आइसोलेशन में चले गए है

अखिलेश यादव को हुआ कोरोना, योगी के मंत्री भी पॉजिटिव पाए गए
Santosh Singh
2 मिनट

DESK : उत्तर प्रदेश में करुणा की दूसरी लहर ने कहर बरपा रखा है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने करीबी अधिकारियों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं लेकिन इस वक्त जो ताजा खबर आ रही है उसके मुताबिक यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अखिलेश यादव ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इसके अलावा योगी सरकार के मंत्री भी संक्रमित पाए गए हैं। 


अखिलेश यादव ने आपसे थोड़ी देर पहले ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है.. अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है व घर पर ही उपचार शुरू हो गया है।  पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जाँच करा लें। उन सभी से कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने की विनती भी है। 


अखिलेश यादव ने अपने संपर्क में आए लोगों को कोरोना जांच कराने की सलाह दी है। आपको याद दिला दें कि अखिलेश यादवा रविवार को हरिद्वार महाकुंभ में पहुंचे थे और पंचायती अखाड़ा निरंजनी पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत नरेंद्र गिरि से मुलाकात की थी। नरेंद्र गिरी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महंत नरेंद्र गिरि ने अखिलेश यादव को फूल माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर आशीर्वाद दिया था। अब अखिलेश यादव भी संक्रमित हैं।



टैग्स