ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

अखिलेश से भी एक कदम आगे निकले उनके MLC, बोले- कोरोना वैक्सीन कही नपुंसक न बना दे

DESK: कोरोना वैक्सीन पर अखिलेश सिंह यादव के बाद अब उनके एक एमएलसी का विवादित बयान आया है. सपा एमएलसी ने कहा कि यह कोरोना वैक्सीन कही लोगों को नपुंसक न बना दे. न

अखिलेश से भी एक कदम आगे निकले उनके MLC, बोले- कोरोना वैक्सीन कही नपुंसक न बना दे
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: कोरोना वैक्सीन पर अखिलेश सिंह यादव के बाद अब उनके एक एमएलसी का विवादित बयान आया है. सपा एमएलसी ने कहा कि यह कोरोना वैक्सीन कही लोगों को नपुंसक न बना दे. 

नपुंसक होने का डर

सपा के एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन में कुछ तो ऐसा है, जो लोगों को नुकसान पहुंचा सकता है. कल यह भी कहा जा सकता है कि ये वैक्सीन उन्हें मारने या फिर जनसंख्या को कम करने के लिए दी गई है. कुछ भी हो सकता है, ये भी संभव है कि इस वैक्सीन को लगवाने के बाद लोग नपुंसक हो जाएं. बयान के बाद उन्होंने तुरंत सफाई दी और कहा कि रूस के राष्ट्रपति ने अपने उपर कोरोना वैक्सीन का ट्रायल कराया था. पीएम मोदी ने क्यों वैक्सीन नहीं ली. उसके बाद उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से चलाया गया है. 

अखिलेश नहीं लेंगे वैक्सीन

देश में आज कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन कल हुआ. लेकिन इस बीच यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश सिंह यादव ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया दिया. अखिलेश ने कहा कि वह कोरोना को वैक्सीन नहीं लेने जा रहे हैं. क्योंकि उनको बीजेपी पर भरोसा नहीं है. अखिलेश सिंह यादव ने कहा कि यूपी में अगर उनकी सरकार बनी तो सभी को कोरोना का वैक्सीन फ्री में देंगे. लेकिन वह फिलहाल बीजेपी का कोरोना वैक्सीन लेने की स्थिति में नहीं. क्योंकि उनको थोड़ा सा भी भरोसा नहीं है.