ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

वायु सेना प्रमुख की पाकिस्तान को दो टूक, अगर आतंकी हमला हुआ तो दोबारा बालाकोट जैसा होगा एयर स्ट्राईक

DESK: भारतीय वायुसेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी है. पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए वायुसेना प्रमुख ने कहा कि अगर पाकिस्तान देश में किसी भी तरह

FirstBihar
Rajnish Singh
1 मिनट

DESK: भारतीय वायुसेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी है. पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए वायुसेना प्रमुख ने कहा कि अगर पाकिस्तान देश में किसी भी तरह के आतंकी हमले को अंजाम देता है तो एक बार फिर से बालाकोट जैसी एयर स्ट्राईक से इनकार नहीं किया जा सकता है.

एयर चीफ ने कहा कि पड़ोसी देश की तरफ से छोटे ड्रोन से हथियार गिराए जाने की बात एक बेहद गंभीर मामला है और सरकार इस तरह की कार्रवाई को कड़ाई से रोकने के लिए गंभीर है. उन्होंने कहा कि यह एक हवाई क्षेत्र के उल्लंघन का मामला है और इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

बता दें कि पिछले दिनों पाकिस्तान की तरफ से पंजाब के सीमावर्ती इलाके में एक छोटे ड्रोन की मदद से हथियार गिराए जाने का मामला सामने आया था. इस खबर के बाद सुरक्षा महकमे में खलबली मच गई थी.