ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

अगले तीन महीने में आ जाएगी कोरोना की दवा, AIIMS ने दी राहत भरी खबर

DELHI : कोरोना संकट के बीच राहत देने वाली खबर सामने आ रही है। कोरोना संक्रमण को मात देने वाली दवा जल्द ही आने वाली है। कोरोना से छुटकारा दिलाने वाला वैक्सीन साल के अंत तक आ सकता है

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DELHI : कोरोना संकट के बीच राहत देने वाली खबर सामने आ रही है। कोरोना संक्रमण को मात देने वाली दवा जल्द ही आने वाली है। कोरोना से छुटकारा दिलाने वाला वैक्सीन साल के अंत तक आ सकता है।


दिल्ली एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने पूरी संभावना जतायी है कि अगले दो से तीन महीनों में कोरोना की दवा आ जाएगी वहीं कोरोना का वैक्सीन इसी साल के आखिरी में आ सकता है नहीं तो अगले साल की शुरूआत में आने की पूरी उम्मीद है। उन्होनें कहा कि भारत की आबादी काफी ज्यादा है और ऐसे में संख्या और बढ़ेगी लेकिन यहां मरने वालों की संख्या बेहद कम है जिससे हमें घबराना नहीं है।  बस इसे कंट्रोल करने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। खासकर मास्क का उपयोग हर वक्त करना होगा।


एम्स डायरेक्टर ने कहा कि लोग ये समझ रहे है कि ल़ॉकडाउन हट गया तो कोरोना वायरस खत्म भी हो गया है। लेकिन इस पीरियड में अब ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।  उन्होनें कहा कि हमारी ये कोशिश है कि देश के अंदर कोरोना मरीजों के बढ़ने का रेट कम हो हालात ऐसे न बने की जरूरत को मुताबिक लोगों को मेडिकल फैसिलिटी भी मिलनी मुश्किल हो जाए।


बता दें कि शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमितों की संख्या 2 लाख 36 हजार 657 हो गई है। एक लाख 14 हजार 73 ठीक हो गए। वहीं, 6642 लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना के 1 लाख 15 हजार 942 एक्टिव केस हैं। इनमें से महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु में 70 हजार 235 सक्रिय मामले हैं, जो कि कुल सक्रिय मामलों का 60.57% है। महाराष्ट्र में 42 हजार 224, तमिलनाडु में 12 हजार 700, दिल्ली में 15 हजार 311 एक्टिव केस हैं।



टैग्स