ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

आज से हर वाहन के लिए फास्टैग जरूरी, नहीं तो देना होगा दोगुना जुर्माना

DESK : आज से हर वाहन के लिए फास्टैग जरूरी हो गया है. सरकार ने सभी टोल पर फास्टैग आज रात 12 बजे से अनिवार्य कर दिया है. अब बिना फास्टैग वाली गाड़ियों को टोल से गुजरने पर दोगुना

आज से हर वाहन के लिए फास्टैग जरूरी, नहीं तो देना होगा दोगुना जुर्माना
Anamika
2 मिनट

DESK : आज से हर वाहन के लिए फास्टैग जरूरी हो गया है. सरकार ने सभी टोल पर फास्टैग आज रात 12 बजे से अनिवार्य कर दिया है. अब बिना फास्टैग वाली गाड़ियों को टोल से गुजरने पर दोगुना टोल देना पड़ेगा.

 वही पटना के दीदारगंज टोल प्लाजा की बात करें तो यहां से हर दिन 22 हजार गाड़ियां गुजर रही है, जिसमें से मात्र 11 हजार गाड़ियों में फास्टैग लगा रहता है. आज से जिन गाड़ियों में फास्टैग नहीं लगा होगा, उनसे दोगुना टोल वसूली के साथ टोल प्लाजा पर फास्टैग लगाया जाएगा. अभी  एयरटेल, पेटीएम और एनएचएआई फास्टैग लगा रहा है.


बता दें कि फ़ास्टैग की चिप स्टीकर के रूप में गाड़ी की विंडस्क्रीन पर लगी होती है, जैसे ही गाड़ी टोल-प्लाजा से होकर गुजरती है, टोल-प्लाज़ा पर लगा सेंसर इस चिप को रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन की मदद से रीड करता है और उस टोल-प्लाजा के हिसाब से तय पैसे अपने आप कट जाते हैं. इससे समय की भी बचत होती है और ट्रैफिक जाम की समस्या से भी राहत मिलती है.