ब्रेकिंग
घर में घुसकर चाकूबाजी, युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने बख्तियारपुर थाने पर किया पथरावबिहार के 3 जिलों में वज्रपात से 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलानपटना में सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला की पिटाई, रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया इलाका, CCTV फुटेज आया सामनेगांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट!, दूसरी बार भी डोप टेस्ट में फेलबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचनाघर में घुसकर चाकूबाजी, युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने बख्तियारपुर थाने पर किया पथरावबिहार के 3 जिलों में वज्रपात से 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलानपटना में सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला की पिटाई, रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया इलाका, CCTV फुटेज आया सामनेगांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट!, दूसरी बार भी डोप टेस्ट में फेलबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना

आज GPAI शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

DELHI: भारत इस बार जीपीएआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इसको लेकर नई दिल्ली में भारत मंडपम में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार की श

आज GPAI शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: भारत इस बार जीपीएआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इसको लेकर नई दिल्ली में भारत मंडपम में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार की शाम करीब 5 बजे ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (जीपीएआई) शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। जीपीएआई में भारत समेत कुल 29 देश सदस्य हैं।


इस शिखर सम्मेलन के दौरान एआई और वैश्विक स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल, एआई और डेटा प्रबंधन और एमएल कार्यशाला जैसे अनेक विषयों पर कई सत्र आयोजित होंगे। इसके साथ ही साथ सम्मेलन में संगोष्ठी, एआई गेमचेंजर्स अवार्ड और इंडिया एआई एक्सपो का भी आयोजन किया जाएगा। इस शिखर सम्मेलन में देशभर से 50 से अधिक जीपीएआई विशेषज्ञ के साथ करीब 150 से अधिक वक्ता भी शामिल होंगे।


इसके साथ ही साथ इंटेल, रिलायंस जियो, गूगल, मेटा, एडब्ल्यूएस, योटा, नेटवेब, पेटीएम, माइक्रोसॉफ्ट, मास्टरकार्ड, एनआईसी, एसटीपीआई, इमर्स, जियो हैप्टिक, भाषिनी आदि समेत दुनियाभर के शीर्ष एआई गेमचेंजर्स शिखर सम्मेलन के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसमें युवा एआई पहल के तहत विजेता छात्र और स्टार्ट-अप भी अपने एआई मॉडल को प्रदर्शित करेंगे।


बता दें कि इसका उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई से जुड़ी प्राथमिकताओं पर अत्याधुनिक अनुसंधान और व्यावहारिक गतिविधियों में मदद करके एआई पर सिद्धांत और व्यवहार के बीच अंतर को मिटाना है। भारत 2024 के लिए जीपीएआई का अध्यक्ष है और 2020 में जीपीएआई के संस्थापक सदस्यों में से एक, जीपीएआई के आगामी सपोर्ट चेयर, और 2024 में जीपीएआई के लिए लीड चेयर के रूप में, भारत 12 से 14 दिसंबर, 2023 तक वार्षिक जीपीएआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।