ब्रेकिंग
मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका

6 आतंकवादियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, पाकिस्तानी आतंकी माड्यूल का पर्दाफाश

DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ रही है जहां पुलिस ने पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाक प्रशिक्षित दो आतंकिय

6 आतंकवादियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, पाकिस्तानी आतंकी माड्यूल का पर्दाफाश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ रही है जहां पुलिस ने पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाक प्रशिक्षित दो आतंकियों समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से विस्फोटक भी बरामद की गयी है। इन सभी का फोटो जारी कर दिया गया है। फिलहाल गिरफ्तार आतंकवादियों से पूछताछ जारी है। 


गिरफ्तार आतंकी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआई और आतंकी संगठन से जुड़े हैं। गिरफ्तार आतंकवादियों की पहचान मोहम्मद ओसामा, जीशान, जान मोहम्मद अली, मोहम्मद अबू बकर, ओसामा और मूलचंद उर्फ लाला के रूप में हुई है। एक साथ दिल्ली, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में छापेमारी की गयी। इस दौरान इन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आतंकवादियों में 3 यूपी और दो दिल्ली के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आतंकियों में दो ने तो पाकिस्तान में ट्रेनिंग भी ली है। इनकी योजना कुछ शहरों में ब्लास्ट करने की थी। 


गौरतलब है कि 15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस को आतंकियों का इनपुट मिला था। जिसके बाद स्पेशल टीम काम कर रही थी। पुलिस को इन आतंकियों के बारे में सूचनाएं मिल रही थी। आतंकियों के पूरे मॉड्यूल पर पुलिस ने नजर बना रखा था। तभी स्पेशल सेल ने इस मॉड्यूल के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल गिरफ्तार आतंकियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। 

टैग्स