DESK: कहते हैं प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है, जिस किसी को यह प्यार हो जाता है, उसे ना तो दिखाई देता है और ना ही सुनाई देता है। वो तो बस अपनी जिद्द पर अड़ा रहता है। ऐसा ही प्यार 75 साल के रामसुगर और 30 साल की रानी राजपूत को हो गया। दोनों ने सगाई कर ली है, अब परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटा है।
मामला उत्तर प्रदेश के औरैया जिले की है, जहां एक अनोखी प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां 75 साल के रामसुगर को 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी राजपूत से ऐसा प्यार हुआ कि दोनों ने सगाई कर ली। अब परिवार शादी की तैयारियों में जुटा है। इस बीच सगाई और हल्दी की रस्मों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।
दो साल पहले हुई थी जान-पहचान
बताया जाता है कि औरैया की रहने वाली रानी राजपूत इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाती हैं। इसी दौरान उनकी पहचान यूट्यूबर राधा से हुई। राधा के घर आने-जाने के दौरान रानी की मुलाकात उनके पिता रामसुगर से हुई। बताया जा रहा है कि पिछले करीब दो साल में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया।
परिवार की सहमति से हुई सगाई
रामसुगर की बेटी राधा ने बताया कि वह और रानी साथ में वीडियो शूट करती थीं। इसी दौरान रानी और उनके पिता के बीच प्रेम संबंध गहरा हो गया। राधा के मुताबिक, करीब सात साल पहले उनकी मां का निधन हो गया था। अब उनके पिता और रानी ने साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया है।
दोनों की सगाई एक ब्यूटी पार्लर में आयोजित की गई, जिसमें परिवार के लोग शामिल हुए। सगाई के वायरल वीडियो में रामसुगर की बेटी काफी उत्साहित नजर आ रही हैं, जबकि रानी भी खुश दिखाई दे रही हैं।
जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे दोनों
परिवार के मुताबिक, सगाई के बाद अब शादी की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दोनों जल्द ही पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी करने वाले हैं। वहीं, रानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का नाम बदलकर ‘राधा की मम्मी’ कर लिया है।
75 साल के रामसुगर और 30 साल की रानी राजपूत के इस रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल, दोनों की प्रेम कहानी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।





