ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

25 द‍िन से थाने के लॉकअप में बंद हैं 2 मुर्गे, जानिए क्या है पूरा मामला....

DESK : 25 दिन से थाने के लॉकअप में बंद दो मुर्गे अपनी रिहाई का इंतजार कर रहे हैं. जी हां भले ही आपको यह मामला सुनने में अटपटा लग रहा हो लेकिन यह 100 फिसदी सच है. प

25 द‍िन से थाने के लॉकअप में बंद हैं 2 मुर्गे, जानिए क्या है पूरा मामला....
Anamika
2 मिनट

DESK : 25 दिन से थाने के लॉकअप में बंद दो मुर्गे अपनी रिहाई का इंतजार कर रहे हैं. जी हां भले ही आपको यह मामला सुनने में अटपटा लग रहा हो लेकिन यह 100 फिसदी सच है. 

पूरा मामला तेलंगाना के खम्मम जिले से सामने आया है. जहां म‍िद‍िगोंडा पुल‍िस स्टेशन के अंदर यह मुर्गे प‍िछले 25 द‍िनों से लॉकअप में बंद हैं. 10 जनवरी से लॉकअप में बंद ये मुर्गे अपनी रिहाई का इंतजार कर रहे हैं. ज‍िन सट्टेबाजों के के चक्कर में इन्हें पकड़कर लाया गया था, वह तो जमानत लेकर बाहर न‍िकल गए लेक‍िन मुर्गे लॉकअप में रह गए.

बताया जा रहा है कि संक्रात‍ि फेस्ट‍िवल के दौरान मुर्गों की लड़ाई का खेल चल रहा था ज‍िसपर सट्टेबाजी हो रही थी. पुल‍िस ने इन सट्टेबाजों पर रेड मारी और 10 लोगों को मौके से अरेस्ट क‍िया. साथ में दो मुर्गे और एक बाइक भी जब्त कर ली गई. 

इसके साथ पकड़े गए सभी सट्टेबाज जमानत लेकर बाहर न‍िकल गए लेक‍िन मुर्गों पर क्लेम करने कोई नहीं आया. यह मुर्गे केस के सबूत के रूप में थाने में बंद हैं.इसके बारे में अब पुलिस का कहना है कि मुर्गों को स‍िर्फ केस की ह‍ियर‍िंग के बाद ही छोड़ा जा सकता है. मुर्गों के छोड़ने के आदेश म‍िलने के बाद इनकी बोली लगेगी और जो ज्यादा बोली लगाएगा, उसे दोनों मुर्गे दे द‍िए जाएंगे.