ब्रेकिंग
‘हसुआ बाली चांद सितारा, आज ले ही लेते प्राण हमारा..’, विधायक विनय बिहारी ने सदन में उठाया गाड़ी पर हमले का मुद्दा; पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंकपुलिस को देखते ही भागने लगे युवक, पीछा कर पकड़ा तो कमर से मिला कट्टा, पुलिस ने दबोचाCJP के संसद मार्च में 'सादी वर्दी' पर विवाद, बक्सर सांसद ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से की सख्त कार्रवाई की मांगधर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर पटना में बवाल, BJP कार्यालय घेरने पहुंचे छात्रों पर लाठीचार्जपटना में भारी बवाल के बाद हाई अलर्ट, डाकबंगला चौराहा और विधानसभा की बढ़ाई गई सुरक्षा, केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती‘हसुआ बाली चांद सितारा, आज ले ही लेते प्राण हमारा..’, विधायक विनय बिहारी ने सदन में उठाया गाड़ी पर हमले का मुद्दा; पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंकपुलिस को देखते ही भागने लगे युवक, पीछा कर पकड़ा तो कमर से मिला कट्टा, पुलिस ने दबोचाCJP के संसद मार्च में 'सादी वर्दी' पर विवाद, बक्सर सांसद ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से की सख्त कार्रवाई की मांगधर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर पटना में बवाल, BJP कार्यालय घेरने पहुंचे छात्रों पर लाठीचार्जपटना में भारी बवाल के बाद हाई अलर्ट, डाकबंगला चौराहा और विधानसभा की बढ़ाई गई सुरक्षा, केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती

Bihar Election 2025: पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के खिलाफ केस दर्ज, जानिए.. क्या है मामला?

Bihar Election 2025: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी और काराकाट विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति सिंह पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार ने दर्ज कराई गई है।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह की पत्नी और काराकाट विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति सिंह पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला बिक्रमगंज के अनुमंडल पदाधिकारी सह काराकाट विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी प्रभात कुमार की लिखित शिकायत पर दर्ज हुआ है।


शिकायत में कहा गया है कि 11 नवंबर को रात 12:25 बजे विंध्यवासिनी होटल की जांच के दौरान पाया गया कि प्रत्याशी ज्योति सिंह के साथ चुनाव प्रचार के लिए बाहर से आए कुछ लोग होटल में ठहरे हुए थे, जबकि चुनाव प्रचार 9 नवंबर को ही समाप्त हो गया था। जांच के दौरान प्रत्याशी द्वारा सहयोग नहीं करने और बाधा उत्पन्न करने की भी बात कही गई है।


इस बीच, ज्योति सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने बिक्रमगंज एसडीएम प्रभात कुमार से महिला पुलिसकर्मियों की अनुपस्थिति में छापेमारी को लेकर सवाल उठाए। वीडियो में ज्योति सिंह ने आरोप लगाया कि मुझे राजनीतिक रूप से परेशान करने के लिए प्रशासन ने षड्यंत्र रचते हुए मेरे होटल में बिना किसी महिला फोर्स के छापेमारी की।


उन्होंने यह भी कहा कि छापेमारी के दौरान उन्हें घंटों तक परेशान किया गया। वीडियो के वायरल होने के बाद मंगलवार को एसडीएम प्रभात कुमार ने धनगाई मतदान केंद्र परिसर में मीडिया से बात की, जबकि मतदान केंद्र से 100 मीटर की दूरी तक प्रेस बाइट या इंटरव्यू देने पर चुनाव आयोग द्वारा रोक लगाई गई है। एसडीएम ने कहा कि इस पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता