ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

Delhi Exit Poll Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के Exit Poll में आए चौंकाने वाले नतीजे, आठ एजेंसियों ने बताया किनकी बन रही सरकार

Delhi Exit Poll Result 2025 :दिल्ली में क्या इस बार उलटफेर होंगे? तीनों बड़ी पार्टी आप, बीजेपी और कांग्रेस अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही है. वहीं एक्जिट पोल के नतीजे चौंकाने वाले आ रहे हैं.

Delhi Exit Poll Result 2025 LIVE Updates, दिल्ली विधानसभा चुनाव एक्जिट पोल, दिल्ली चुनाव, भाजपा सरकार, अरविंद केजरीवाल, दिल्ली में किसकी सरकार
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Delhi Exit Poll Result 2025 : दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर वोटिंग शाम 6 बजे खत्म हो गई. 57 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई। कई जगहों पर फर्जी वोटिंग के आरोप भी लगाए गए, लेकिन पुलिस ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया.

पीपुल्स इनसाइट ने बीजेपी को 40-44 सीटें दी है. इसने आम आदमी पार्टी के खाते में 25-29 सीटें दी है. कांग्रेस को 0-1 सीटें ही मिलने का अनुमान है. माइंड ब्रींक ने आम आदमी पार्टी को 44-49 सीटें दी है। इसने बीजेपी को 21-25 सीटें और कांग्रेस को 0-2 सीटें दी है. वीप्रीसाइड ने आम आदमी पार्टी को 46-52 सीटें दी है। वहीं बीजेपी को 18-23 सीटें और कांग्रेस को 0-1 सीटें दी है.

पीपुल्स पल्स ने बीजेपी को बड़ा जनाधार दिया है। इसने बीजेपी 51-60 सीटें, आप को 10-19 सीटें और कांग्रेस को 0 सीटें दी है.पी मार्क ने आम आदमी पार्टी को 21-31 सीटें, बीजेपी को 39-49 सीटें और कांग्रेस को 0-1 सीटें दी है. जेवीसी ने आम आदमी पार्टी को 22-31 सीटें दी है। बीजेपी को 39-45 सीटें जबकि कांग्रेस को 0-2 सीटें ही दी है।चाणक्या स्ट्रैटजी बीजेपी को 39 से 44 सीटें दे रही है। वहीं इसने कांग्रेस को 2 से तीन सीटें मिलने का अनुमान जताया है। इसने आम आदमी पार्टी को 25-28 सीटें दी है। मैट्रिज ने आम आदमी पार्टी को 32-27 सीटें दी है। बीजेपी को 35-40 और कांग्रेस को 0-1 सीटें दी है।