ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Delhi Election Result 2025: दिल्ली में केजरीवाल की हार पर बोले कुमार विश्वास, कहा..अब अपना-अपना जीवन देखें

दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सत्ता में वापसी होने जा रही है। BJP की जीत से कुमार विश्वास काफी गदगद हैं। कहा कि दिल्ली के मतदाताओं की आशा और अपेक्षाओं पर बीजेपी खड़ा उतरेगी। मुझ पर राम और कृष्ण की कृपा थी कि मैं इस सर्कस पार्टी से बाहर निकल गया।

Delhi Election Result 2025
केजरीवाल पर बरसे विश्वास
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे थोड़ी देर में सामने आएगा। जो रूझान सामने आये हैं उसके अनुसार बीजेपी जीत रही है और आम आदमी पार्टी की हार हो रही है. 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की सत्ता में वापसी होने जा रही है. 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में बीजेपी 48 सीटें हासिल करती नजर आ रही है। जबकि बहुमत के आंकड़े 36 है जो बहुमत से 11 सीटें अधिक हैं। वहीं आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमटती दिख रही है। 


अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सोमनाथ भारती, दुर्गेश पाठक, सत्येंद्र जैन, सौरभ भारद्वाज जैसे आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता चुनाव हार गये हैं। हालांकि आतिशी मार्लेना कालकाजी सीट से चुनाव जीत गयी हैं। बीजेपी के रमेश बिधूड़ी से बहुत कम अंतरों से वो चुनाव जीत गईं है। वही कांग्रेस का तो तीसरी बार दिल्ली चुनाव में खाता नहीं खुला। आम आदमी पार्टी की हार पर हिन्दी के मशहूर कवि डॉ. कुमार विश्वास की प्रतिक्रिया सामने आई है। 


कुमार विश्वास ने बिना नाम लिए अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा है कि मुझे उस आदमी से कोई सहानुभूति नहीं है जिसने अपनी व्यक्तिगत महत्वकांक्षा के लिए अन्ना आंदोलन से निकले लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं के सपनों को कुचल कर रख दिया। जिसने अपने साथियों की पीठ में छुरा घोंपा, अपने गुरु को धोखा दिया, अपने साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली महिलाओं को अपने घर में लाकर पिटवाया, अब उस व्यक्ति से आश लगाना छोड़ें..अपना-अपना जीवन देखें.. 


कुमार विश्वास ने कहा कि इस व्यक्ति से आज दिल्ली आजाद हो गयी है। जिसने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का इस्तेमाल अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं के लिए किया था लेकिन आज कार्यकर्ताओं को भी न्याय मिल गया। 


वही दिल्ली में बीजेपी की जीत से कुमार विश्वास गदगद हैं। वो कहते हैं कि मैं उम्मीद करता हूं बीजेपी दिल्ली के मतदाताओं की आशा और अपेक्षाओं पर खड़ा उतरेगी। वही आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझ पर राम और कृष्ण की कृपा हुई कि मैं इस सर्कस पार्टी से बाहर निकल गया।  


टैग्स