ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

‘हम एलोपैथी और होम्योपैथी के चक्कर में नहीं पड़ते बल्कि आयुर्वेदिक इलाज करते हैं’, विधानसभा में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने RJD विधायक की बोलती कर दी बंद

Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने आरजेडी विधायक के टोकने पर तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सरकार एलोपैथी या होम्योपैथी नहीं बल्कि आयुर्वेदिक इलाज की तरह स्थायी समाधान पर काम कर रही है।

Bihar Assembly
© bihar vidhansabha tv
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में आज डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने आरजेडी विधायक की बोलती बंद कर दी। सदन में जेडीयू विधायक के सवाल का जवाब दे रहे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को जैसे ही बेगूसराय के मटिहानी से आरजेडी विधायक बोगो सिंह ने टोका उन्होंने इशारों में तीखा जवाब दे दिया और कहा कि हम एलोपैथी और होम्योपैथी के चक्कर में नहीं पड़ते बल्कि आयुर्वेदिक इलाज करते हैं।


दरअसल, जहाबाबाद के जेडीयू विधायक राहुल कुमार ने सदन सरकार की तरफ से मिले जवाब पर असंतोष जाहिर किया और कहा कि उत्तर प्राप्त हुआ है और जिस तरह का उत्तर मिला है तो मुझे लगता है कि मंत्री जी तो बिहार में बदलाव लाना ही चाहते हैं लेकिन कभी कभी लगता है कि इनके ही लोग इनका पैर खींच रहे हैं। मैं सिर्फ इतना ही जानना चाहता हूं कि वह कोई समय सीमा तय कर देंगे।


इसपर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अंगद का पैर कोई खींच नहीं सकता है। जो मेरा मिशन और धैय है, परिणाम की चिंता किए बगैर हम अपना काम करते रहते हैं। जेडीयू सदस्य को यह विश्वास दिलाते हैं कि जितना ही दिन रहेंगे राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में अतिक्रमण पर काम मार्च के बाद शुरू करेंगे और उसका परिणाम भी देखने को मिलेगा। आपकी चिंता जायज है कि कभी सीओ हड़ताल पर चले जाते हैं तो कभी राजस्व कर्मचारी हड़ताल कर देते हैं। 


इसपर मटिहानी से आरजेडी विधायक वोगो सिंह ने विजय सिन्हा को टोका, तब विजय सिन्हा ने कहा कि एक चीज को ध्यान रखिएगा कि दवा कड़वी होती है और जब लोग दवा खाते हैं तो जब उसका असर होता है और आदमी स्वस्थ हो जाता है तो उसे सभी लोग स्वीकार करते हैं। बीमारी के इलाज के लिए तो धैर्य रखना पड़ेगा, हड़बड़ाने से काम नहीं चलेगा। हम एलोपैथी और होम्योपैथी के चक्कर में नहीं पड़ते हैं बल्कि आयुर्वेदिक इलाज करते हैं जो बीमारी का स्थाई समाधान कर देगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता