ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Delhi Election Result 2025:27 साल बाद दिल्ली में BJP की वापसी के संकेत, प्रदेश कार्यालय जाएंगे मोदी; दिल्ली भाजपा को जीत का क्रेडिट

Delhi Election Result 2025:पीएम मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय नहीं, बल्कि दिल्ली बीजेपी के दफ्तर जाएंगे।

Delhi Election Result 2025
नरेंद्र मोदी
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Delhi Election Result 2025: भारतीय जनता पार्टी 27 साल के लंबे इंतजार के बाद दिल्ली की विधानसभा में वापसी करती दिख रही है। शुरुआती रुझानों में भाजपा 43 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि दिल्ली में लगातार दो बार सरकार चलाने वाली आम आदमी पार्टी 28 सीटों पर सिमटती दिख रही है। यहां कांग्रेस का खाता खुलता नहीं दिख रहा है। ऐसे में भाजपा की इस बड़ी जीत का जश्न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मनाएंगे। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी आज शाम 6 बजे के करीब कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।


सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय नहीं, बल्कि दिल्ली बीजेपी के दफ्तर जाएंगे। वहां इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। आपको बता दें कि भाजपा का क्षेत्रीय कार्यालय पंडित पंत मार्ग पर स्थित है। इसी बीच अब सवाल है कि भाजपा किसे दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाएगी? दरअसल ये सवाल जब पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब तक के नतीजे हमारी उम्मीदों के अनुरूप हैं, लेकिन हम अंतिम नतीजे का इंतजार करेंगे।" उन्होंने कहा कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व इस पर फैसला करेगा कि यह कौन होगा। 


मालूम हो कि, रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिली है। वहीं, आम आदमी पार्टी के केजरीवाल, सीएम आतिशी और मनीष सिसोदिया समेत कई बड़े चेहरे पीछे चल रहे हैं। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर पांच फरवरी को मतदान हुआ था और इस बार 60.54 फीसदी मतदान हुआ है, जबकि दिल्ली में पिछली बार 62.60 प्रतिशत मतदान हुआ था। दिल्ली की सबसे वीआईपी नई दिल्ली सीट पर 9वें राउंड तक की गिनती हो गई और अरविंद केजरीवाल अब 1100 से ज्यादा वोटों से पीछे हो गए हैं।