ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Delhi Election Result 2025: जेल जाने वाले सभी नेता जी को दिल्ली की जनता ने नकारा, केजरीवाल-सिसोदिया के साथ इन नेताओं का भी बुरा हाल है

Delhi Election Result 2025: दिल्ली में मतगणना के बाद रुझान में भाजपा की सत्ता में वापसी होती दिख रही है। चुनाव नतीजों में सभी की नजर दिल्ली की हॉट सीटों पर है। नई दिल्ली में केजरीवाल भाजपा के प्रवेश वर्मा से चुनाव हार गए हैं।

Delhi Election Result 2025
Delhi Election Result 2025
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP को बड़ा झटका लगा है। रुझानों में भाजपा 27 साल बाद बंपर जीत पाती दिख रही है। भाजपा 45 सीटों के बहुमत के साथ सत्ता वापसी करती दिख रही है। आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज चुनाव हारते दिख रहे हैं। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया जंगपुरा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं।


दरअसल, आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज चुनाव हारते दिख रहे हैं। AAP के कई नेता जिन्हे जेल जाना पड़ा था, वो भी चुनाव हारते दिख रहे हैं। इसमें खुद अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया,अमानतुल्लाह, सत्येंद्र जैन, सोमनाथ भारती चुनाव हारते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें दिल्ली के पूर्व सीएम और AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए हैं। भाजपा के प्रवेश वर्मा नई दिल्ली सीट से चुनाव जीते हैं।


शराब घोटाले में जेल गए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया जंगपुरा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। यहां से भाजपा उम्मीदवार जीत गए हैं। शकूर बस्ती से AAP के दिग्गज नेता सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार रहे हैं। वो भाजपा के करनैल सिंह से 15 हजार वोटों से पीछे हैं। वजीरपुर से आप के रजेश गुप्ता भाजपा की पूनम शर्मा से हार रहे हैं। सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल गए थे। इसके अलावा ग्रेटर कैलाश से आम आदमी पार्टी मंत्री सौरभ भारद्वाज 4 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। हालांकि कालकाजी से सीएम आतिशी मार्लेना ने भाजपा के रमेश बिधूड़ी को हरा दिया।


बता दें कि पिछली बार यानी 2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ 8 सीटें ही जीती थी। कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला था। जबकि इस बार में चुनाव में दिल्ली चुनाव में खराब प्रदर्शन के बीच आम आदमी पार्टी ने अंदर से दफ्तर लॉक कर दिया है। पार्टी के ऑफिस में एंट्री बंद कर दी गई है।