ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

Delhi Election Result 2025: दिल्ली के रण में चिराग पासवान ने करा ली दुर्गति ! लोजपा (रामविलास) के कैंडिडेट इतने बड़े मार्जिन से हारे, जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में लोजपा(रामविलास) के कैंडिडेट दीपक तंवर की पराजय हो गई. चिराग पासवान के प्रत्याशी दीपक तंवर 36,680 मतो से हार गए. इस तरह से लोजपा(रा) सुप्रीमो का सपना अधूरा रह गया.

Delhi Election Result 2025, चिराग पासवान, लोजपा(रामविलास)  delhi election result live, election commission of delhi, eci result delhi, election result, delhi election result 2025, election results del
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आ गया है. सत्ताधारी आम आदमी पार्टी की करारी हार हो गई. भाजपा जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा का चुनाव जीत कर अरविंद केजरीवाल को सत्ता से बाहर कर दिया. सत्तर सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने दो सीटें अपनी सहयोगी जेडीयू और लोजपा(रा) के लिए छोड़ी थी. लेकिन सहय़ोगी दल अपनी सीट जीतने में विफल रहे. लोजपा(रामविलास) को देवली सीट दी गई थी. लेकिन पार्टी प्रत्याशी की करारी हार हो गई. 

दिल्ली के रण में चिराग पासवान ने करा ली दुर्गति !

दिल्ली विधानसभा चुनाव के रिजल्ट में एनडीए की सहयोगी लोजपा(रामविलास) के देवली से कैंडिडेट दीपक तंवर की पराजय हो गई. आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रेम चौहान ने बड़ी जीत हासिल की. चिराग पासवान के प्रत्याशी दीपक तंवर 36,680 मतों से पराजित हुए हैं. चिराग पासवान के प्रत्याशी दीपक तंवर को 50,209 मत मिले, जबकि विजयी प्रत्याशी आम आदमी पार्टी के प्रेम चौहान को 86889 मत मिले. इस तरह से चिराग पासवान को बड़ा धक्का लगा है. पार्टी प्रत्याशी की जीत को लेकर चिराग पासवान ने पूरी ताकत लगा दी थी. बिहार से सभी नेताओं की ड्यूटी देवली विधानसभा चुनाव में लगाई गई थी. लेकिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की जनता ने चिराग पासवान, इनकी पार्टी और प्रत्यासी को सिरे से खारिज कर दिया.  

जेडीयू प्रत्याशी की भी हुई करारी हार 

वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने सहयोगी दल जेडीयू के लिए एक सीट बुडारी छोड़ी थी. नीतीश कुमार ने शैलेन्द्र कुमार को उम्मीदवार बनाया था. लेकिन जेडीयू प्रत्याशी को भी हार का सामना करना पड़ा है.
Delhi Election Result 2025: दिल्ली के रण में चिराग पासवान ने करा ली दुर्गति ! लोजपा (रामविलास) के कैंडिडेट इतने बड़े मार्जिन से हारे, जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें