ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Delhi Election Result 2025: दिल्ली चुनाव में हार पर केजरीवाल का पहला रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले पूर्व सीएम

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक वीडियो शेयर पर बीजेपी को जीत की बधाई दी है और कहा है कि वह विपक्ष के तौर पर लोगों की सेवा करते रहेंगे।

Delhi Election Result 2025
दिल्ली में हार पर बोले केजरीवाल
© social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Delhi Election Result 2025:  दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार हुई है। 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में बीजेपी की वापसी तय हो गई है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल का पहला रिएक्शन सामने आया है।


केजरीवाल ने अपनी हार को स्वीकार करते हुए कहा कि आज दिल्ली चुनाव के नतीजे आए हैं। जनता का जो भी फैसला है उसे हम पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं। जनता का निर्णय सिर माथे पर, भारतीय जनता पार्टी को इस जीत के लिए बधाई देता हूं। आशा करता हूं की जिस उम्मीद के साथ लोगों ने उनको बहुमत दिया है, बीजेपी उनकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। 


केजरीवाल ने कहा कि पिछले 10 सालों में दिल्ली की जनता ने हमें जो मौका दिया, उन 10 वर्षों में हमने बहुत सारे काम किए।  शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी के क्षेत्र में काम किए। इसके साथ ही साथ अन्य तरीकों से भी जनता को राहत पहुंचाने की कोशिश की। दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर को भी हमने सुधारने की कोशिश की। जनता ने जो फैसला दिया है, हम एक मजबूत विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका निभाएंगे।


उन्होंने कहा कि समाजसेवा के साथ साथ व्यक्तिगत तौर पर जिसको जो जरुरत होगी, हम लोगों के सुख दुख में काम आएंगे। हम राजनीति में किसी सत्ता के लिए नहीं आए थे बल्कि हम राजनीति को एक जरिया मानते हैं जिसके जरिए जनता की सेवा की जा सके। हम लोग आगे भी जनता की सेवा करते रहेंगे। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता