ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Delhi Election Result 2025: अरविंद केजरीवाल ने मांगा था ईमानदारी का सर्टिफिकेट, जनता ने खारिज कर दी 'अर्जी'; हार गए विधानसभा चुनाव

Delhi Election Result 2025: अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते हुए कहा था कि यदि जनता उन्हें ईमानदारी का सर्टिफिकेट देते हुए जितवाती है तभी वह मुख्यमंत्री बनेंगे।

Delhi Election Result 2025
Delhi Election Result 2025
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Delhi Election Result 2025: 26 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली में वापसी करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) को सत्ता से बेदखल कर दिया है। आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनने का अपना सपना पूरा नहीं कर पाए। 2013, 2015 और 2020 में दिल्ली में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे अरविंद केजरीवाल के लिए यह हार काफी अहम रहने वाला है। 


दरअसल,कथित शराब घोटाले में महीनों जेल में बिताकर आए अरविंद केजरीवाल ने इस चुनाव को अपनी 'ईमानदारी' से जोड़ा था और कहा था कि जनता तय करेगी कि वह उन्हें क्या मानती है। अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में जेल जाने के बाद से ही आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में राजनीति को इस पर केंद्रित करने की कोशिश की। 


आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के दौरान 'जेल का जवाब वोट से' कैंपेन चलाया। तब खुद अरविंद केजरीवाल ने जनता से कहा था कि यदि दिल्ली के लोग उन्हें जेल से बाहर निकालना चाहते हैं तो उन्हें वोट दें। लेकिन,अब यह साफ़ नजर आ रहा है कि दिल्ली की जनता पर उनकी यह अपील कोई असर नहीं डाल पाई। खुद अरविंद केजरीवाल अपनी सीट भी सेफ करते हुए भी नजर नहीं आ रहे हैं। 


15 सितंबर को अरविंद केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफे का ऐलान करते हुए कहा, 'मैंने अपनी जिंदगी में ईमानदारी कमाई है। अगर आपको लगता है केजरीवाल ईमानदार है, जमकर वोट दे देना मेरे पक्ष में। चुनाव के बाद सीएम की कुर्सी पर बैठ जाऊंगा। जब तक आपका फैसला नहीं आएगा तब तक मैं जिम्मेदारी नहीं संभालूंगा।' केजरीवाल ने अपनी तरह मनीष सिसोदिया के लिए भी यही शर्त रखी और कहा कि मनीष जी का भी कहना है कि वो डिप्टी सीएम का पद तभी संभालेंगे जब जनता कहेगी कि वो ईमानदार हैं।


 केजरीवाल ने कहा- मैं और मनीष सिसोदिया का फैसला जनता के हाथ में है। हम जनता के अदालत में जा रहे हैं। गली गली में जाकर उनसे पूछेंगे- यदि जनता कहेगी कि ईमानदार हैं तो कुर्सी पर बैठेंगे। मैंने 2020 में कहा था कि काम किया तो वोट देना नहीं किया तो मत देना। आज मैं कह रहा हूं कि हम ईमानदार हैं तो वोट देना बेईमान हो तो मत देना।