ब्रेकिंग
बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवालबिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल

'फ्लाइंग किस दे रहे थे AAP विधायक..'महिला ने दिनेश मोहनिया पर लगाया आरोप, FIR दर्ज

Case registered against Dinesh Mohaniya: AAP विधायक पर एक महिला ने फ्लाइंग किस देने का गंभीर आरोप लगाया है। जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Case registered against Dinesh Mohaniya
दिनेश मोहनिया के खिलाफ FIR दर्ज
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Case registered against Dinesh Mohaniya: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की वोटिंग जारी है। चुनावी सरगर्मी के बीच आम आदमी पार्टी के विधायक सुर्खियों में हैं। संगम विहार से आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक और उम्मीदवार दिनेश मोहनिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उनके खिलाफ एक महिला से बदसलूकी करने, गलत इशारे करने और ‘फ्लाइंग किस’ देने का आरोप है। 


संगम विहार पुलिस थाने में एक महिला ने दिनेश मोहनिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप के मुताबिक विधायक ने उसके साथ गलत व्यवहार किया और अपमानजनक इशारे किए। पुलिस ने इस मामले में विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार शिकायतकर्ता महिला ने दावा किया कि दिनेश मोहनिया ने उसे देखकर ‘फ्लाइंग किस’ दी, जिससे वह असहज महसूस करने लगी।


वहीं इस मामले को लेकर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। बीजेपी नेता चंदन कुमार चौधरी ने कहा कि AAP खुद को महिलाओं के अधिकारों की सबसे बड़ी समर्थक बताती है, लेकिन उनके ही विधायक पर ऐसा गंभीर आरोप लग रहा है। यह आम आदमी पार्टी की असली मानसिकता को दर्शाता है। वहीं कांग्रेस नेता हर्ष चौधरी ने भी आप पर हमला करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार महिलाओं की सुरक्षा की बात करती है, लेकिन उनके ही नेता ऐसे मामलों में फंस रहे हैं। यह बहुत ही शर्मनाक है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें