ब्रेकिंग
Bihar News : ऑटो-ई-रिक्शा वालों के लिए जरूरी खबर! पटना में बदला रूट, चिड़ियाघर के पास लेना होगा यू-टर्नBihar Board का बड़ा फैसला: छात्रों को मिलेगी 24 घंटे सवाल पूछने की सुविधा, जानें कैसे करेगा कामBPSC TRE 4 में बढ़ेंगे शिक्षक पद? शिक्षा विभाग ने मांगी नई रिक्तियां, नोटिफिकेशन का इंतजार बढ़ाBihar weather : बिहार में आज मौसम दिखाएगा अपना रौद्र रूप! 2 जिलों में भारी बारिश, 18 में आंधी-बिजली का अलर्टविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांगBihar News : ऑटो-ई-रिक्शा वालों के लिए जरूरी खबर! पटना में बदला रूट, चिड़ियाघर के पास लेना होगा यू-टर्नBihar Board का बड़ा फैसला: छात्रों को मिलेगी 24 घंटे सवाल पूछने की सुविधा, जानें कैसे करेगा कामBPSC TRE 4 में बढ़ेंगे शिक्षक पद? शिक्षा विभाग ने मांगी नई रिक्तियां, नोटिफिकेशन का इंतजार बढ़ाBihar weather : बिहार में आज मौसम दिखाएगा अपना रौद्र रूप! 2 जिलों में भारी बारिश, 18 में आंधी-बिजली का अलर्टविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग

Bihar Election: बिहार चुनाव के नतीजों पर बहस बनी जानलेवा, राजद समर्थक भांजे को उसके ही मामाओं ने उतारा मौत के घाट

Bihar Election: गुना में बिहार चुनाव पर नशे में बहस बन गई जानलेवा। RJD समर्थक भांजे शंकर को JDU समर्थक दो मामाओं ने कीचड़ में दबाकर मार डाला। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है..

Bihar Election
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर बहस करते हुए 2 भाइयों ने अपने ही भांजे की हत्या कर दी है। MP के गुना के कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन के निर्माणाधीन परिसर में बिहार के शिवहर जिले से मजदूरी करने आए तीन रिश्तेदारों के बीच चुनाव पर चर्चा हो रही थी। फिर यह चर्चा बहस में तब्दील होते हुए इतनी भयावह हो गई कि दोनों मामाओं ने अपने भांजे को कीचड़ में दबाकर मार डाला।


मृतक की पहचान शंकर मांझी (22) के रूप में हुई है। आरोपी उसके मामा राजेश मांझी (25) और तूफानी मांझी (27) हैं। तीनों हाल ही में मजदूरी के लिए गुना आए थे और एक ही जगह पर ठहरे हुए थे। कैंट थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया कि तीनों ने साथ में शराब पी। जिसके बाद नशे में बिहार चुनाव के नतीजों पर बहस शुरू हुई। शंकर RJD समर्थक था, जबकि दोनों मामा JDU का सपोर्ट करते थे।


बहस धीरे-धीरे तीखी होती गई और मारपीट तक पहुंच गई। गुस्से में राजेश और तूफानी ने शंकर को पास की कीचड़ भरी जगह पर घसीटा और उसका सिर पानी-कीचड़ में दबा दिया और तब तक दबाए रखा जब तक उसकी सांसें थम नहीं गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शंकर को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने राजेश और तूफानी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया है। उन्होंने कहा है कि नशे में हम अपना आपा खो बैठे। पुलिस ने IPC की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।